{"_id":"68374d52c64a56ae3c0a2113","slug":"people-submitted-a-memorandum-to-se-demanding-solution-to-drinking-water-crisis-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134689-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पेयजल संकट के समाधान की मांग के लिए लोगों ने एसई को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पेयजल संकट के समाधान की मांग के लिए लोगों ने एसई को सौंपा ज्ञापन
Wed, 28 May 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 28 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
एसई को ज्ञापन सौंपते जनसंघर्ष समिति के सदस्य व अन्य।
भिवानी। नया बाजार लोहारी वाला रोड बंशी पाना के लोग पिछले कई दिनों से पेयजल संकट झेल रहे हैं। समाधान की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता दलबीर सिंह दलाल को उनके कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पहले आक्रोश स्वरूप लोगों ने उनके कार्यालय के सामने पीने के पानी की आपूर्ति के लिए प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर जनसंघर्ष समिति के संयोजक व सीपीआईएम के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, दलित अधिकार मंच के संयोजक सुखदेव पालवास व बंशी पाना निवासी नरेश सोनी भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि नया बाजार लोहारी वाला रोड बंशी पाना, फ्रैंड्स काॅलोनी की गली नंबर-12 , विद्या नगर में शास्त्री मार्ग व हनुमान मंदिर गली के अंतिम छोर पर कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। अब नहर आने के बावजूद भी पीने के पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान की मांग के लिए वे कई बार विभाग के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ व जेई से मिल चुके हैं। लेकिन समाधान के बजाय हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
इसलिए आए दिन लोग पानी की समस्या को लेकर शहर में जाम लगाने को मजबूर है। इस अवसर पर नरेश सोनी, सुखदेव पालवास, नरेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, संजय शर्मा, अनिल जांगड़ा, कृष्ण सोनी व रामजस मौजूद रहे।