फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People are troubled by the clogged sewer in Seva Nagar and Jagriti Colony

Bhiwani News: सेवा नगर व जागृति कॉलोनी में ठप सीवर से लोग परेशान

Thu, 07 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 07 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the clogged sewer in Seva Nagar and Jagriti Colony
सेवा नगर कॉलोनी में  सीवरेज  समस्या को लेकर रोष जताते क्षेत्रवासी । 
भिवानी। शहर के तोशाम बाईपास क्षेत्र स्थित सेवा नगर और जागृति कॉलोनी में ठप पड़े सीवर को लेकर बुधवार को क्षेत्रवासियों ने जमकर रोष जताया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी सुरेंद्र रंगा ने बताया कि इस समस्या को लेकर समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हालात इतने खराब हैं कि कई लोग अपने मकान बेचने पर मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद समस्या का हल करने के बजाय बनी हुई सड़क को तोड़कर दोबारा बना रहा है। सड़क का लेवल सही करने से सीवर की समस्या खत्म नहीं होगी, इसका हल तो सीवर लाइन की सफाई से ही होगा।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी ओमपाल ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे विभागीय अधिकारियों का घेराव करेंगे और सड़क जाम करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed