फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pensioners will be able to get life certificate sitting at home through post office

डाकघर के माध्यम से घर बैठे बनवा सकेंगे पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will be able to get life certificate sitting at home through post office
भिवानी। सरकारी विभागों के पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। अब पेंशनरों को जीवित प्रमाण-पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

भिवानी डाकघर के अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया की पेंशनरों को हर साल नवंबर-दिसंबर माह में कोषागार, बैंक या संबंधित विभाग में जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके लिए दूर-दराज इलाकों के पेंशनरों को कोषागार आने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डाक विभाग ने पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करने की सुविधा प्रदान की है। पेंशनर इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के डाकिया के साथ-साथ पोस्ट इन्फो मोबाइल एप द्वारा ऑनलाइन अनुरोध भी कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक या डाकघर खाता संख्या और पीपीओ नंबर देना होगा। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed