{"_id":"6748c7df24ff9ee1410a2c24","slug":"pending-complaints-on-cm-window-should-be-resolved-soon-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-126436-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों का जल्द हो समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों का जल्द हो समाधान
Fri, 29 Nov 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि सीएम विंडो मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए सभी अधिकारी सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका समय से निपटान करें। वह रोज अपना पोर्टल चेक करें और समय पर आख्या अपलोड करें। आगामी 15 दिन के अंदर अंदर सीएम विंडो से संबंधित प्रगति में सुधार लाएं। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों को सुलझाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने सभी विभागों से सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों की जानकारी लेकर इन्हें सुलझाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ को निर्देश जारी करें वे प्रतिदिन सीएम विंडो को एक बार अवश्य खोल कर देखें। शिकायत मिलते ही उसका प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित करें, उसे अधिक समय तक लंबित न रहने दें। अनुपालन आख्या मजबूत और संतोषजनक होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार, उपमंडलाधीश महेश कुमार, नगराधीश विपिन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा, अग्रणी बैंक प्रबंधक राहुल आदि मौजूद रहे।