फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patwaris staged a two-hour symbolic protest over flaws in the portal.

Bhiwani News: पोर्टल की खामियों पर पटवारियों ने दो घंटे दिया सांकेतिक धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Patwaris staged a two-hour symbolic protest over flaws in the portal.
भिवानी। राजस्व विभाग के नए ऑनलाइन पोर्टल रेवेन्यू हरियाणा में आ रही तकनीकी खामियों और लंबित मांगों को लेकर भिवानी के पटवारियों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। भिवानी तहसील के पटवारियों ने पुरानी तहसील परिसर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

तहसील प्रधान विक्रांत पटवारी और जिला कार्यकारिणी सदस्य बलबीर सिंह, प्रदीप, दीपक, प्रीति व अजय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से शुरू किया गया रेवेन्यू हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है। पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण लोगों के भूमि संबंधी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते आमजन और पटवारियों के बीच कहासुनी व विवाद की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि काम नहीं होने से जनता में रोष है और पटवारी भी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

पटवारी एसोसिएशन ने मांग की कि पुराने सॉफ्टवेयर के डेटा का नए सिस्टम में समायोजन किया जाए। पुराने इंतकाल और दर्ज विवरणों को नए पोर्टल में शामिल करने के साथ पुराने इंतकाल पीडीएफ अपलोड के माध्यम से मंजूर किए जाएं। इसके अलावा नए पटवारियों का रुका हुआ 19 माह का वेतन जारी करने, गिरदावरी सहायक भत्ता देने, संतान शिक्षा भत्ता और मेडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति का भुगतान जल्द करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित विभाग ने जल्द पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं किया और लंबित मांगों का निपटारा नहीं किया तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जैसे कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed