{"_id":"683cb12bd3a5dd4ba30893f4","slug":"parents-need-to-understand-childrens-feelings-bk-sumitra-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134877-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता को बच्चों की भावनाओं को जानना होगा : बीके सुमित्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता को बच्चों की भावनाओं को जानना होगा : बीके सुमित्रा
Mon, 02 Jun 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हमें अपने बच्चों के साथ नजदीकियां बनानी होंगी तथा उनकी बातों को स्वीकार कर प्रेम के साथ उनकी भावनाओं को जानना होगा। यह बात विश्व माता-पिता दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने गीता पाठशाला हरीपुर में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही।
बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि जब बच्चे छोटे थे तो वे घर आकर अपने आप सभी माता-पिता को बताते थे। लेकिन अब पूछने पर भी नहीं बताते क्योंकि तब हम उनकी बातों को स्वीकार करते थे, लेकिन अब हम उनकी बात को स्वीकार करने के बजाय प्रतिक्रिया देते हैं। इसलिए वे हमें अपनी बातें नहीं बताते, बताते भी हैं तो कुछ अलग ही। हम सोचते हैं कि हमारे बच्चों ने वो काम करना बंद कर दिया लेकिन करना बंद नहीं किया, बताना बंद कर दिया। हमें अपने बच्चों को प्रेम भावना के साथ समझाना होगा तभी वे हमारे संस्कारों को ग्रहण कर सकते हैं। इस अवसर पर बीके प्रेम, बीके आरती व मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर समेत अनेक ब्रह्मावत्स उपस्थित रहे।