फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pandal decorated in 12 acres for Annadata Mahasammelan, Chief Minister will reach the venue by helicopter

Bhiwani News: अन्नदाता महासम्मेलन के लिए 12 एकड़ में सजा पंडाल, हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 23 Dec 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pandal decorated in 12 acres for Annadata Mahasammelan, Chief Minister will reach the venue by helicopter
ढिगावा मंडी। गांव सिंघानी में अन्नदाता महासम्मेलन के लिए करीब 12 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के समीप ही अस्थायी हेलीपैड भी तैयार कराई गई है। अधिकारियों ने समारोह स्थल पर ट्रैफिक और पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था कराई है। कार्यक्रम में मुख्य मंच के अलावा भी छोटे मंच बनाए हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रविवार को कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल की ओर से गांव सिंघानी में अन्नदाता महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल महासम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। पंडाल में बैठने के लिए अलग अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। मुख्य मंच के समीप ही मीडिया गैलरी बनाई गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए अलग से मंच बनाया गया है। कार्यक्रम की भव्यता के लिए मुख्य मंच को शानदार ढंग से सजाया गया है। मंच के ठीक पीछे बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। वहीं दूसरी और पंडाल में भी चार बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई हैं ताकि दूर बैठे लोग मुख्य मंत्री को आसानी से सुन और देख सकें। पंडाल में लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

महिलाओं के बैठने के लिए अलग से ब्लॉक बनाए गए हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि भीड़ के हिसाब से यह अन्नदाता महा सम्मेलन ऐतिहासिक होने वाला है। इस महा सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं भी पहुंचेगी। इस महा सम्मेलन को लेकर पूरे लोहारू हल्के के साथ साथ आसपास के जिलों और पूरे हरियाणा के किसानों में उत्साह बना हुआ है कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को अन्नदाता महा सम्मेलन के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीसी ने अधिकारियों के साथ किया दौरा
अन्नदाता महासम्मेलन को लेकर एडीसी अनुपमा अंजलि ने विभिन्न अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए एक अलग से मंच बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पंडाल को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित किया है।


डीसी व एसपी ने पार्किंग स्थल पर देखी व्यवस्था
उपायुक्त नरेश नरवाल और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पार्किंग स्थल का जायजा लिया और अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में ट्रैफिक व्यवस्था सही होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था भी समुचित होनी चाहिए। इस अवसर पर एएसपी लोगेश कुमार, एसडीएम अमित कुमार, सीईओ अनुराग ढालिया, डीडीपीओ रविन्द्र दलाल, ,डीएसपी अशोक कुमार, डीएसपी जयभगवान,लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुरेंद्र सिंह सहित अनेक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article