फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   orona: Number of passengers started increasing at railway station, circle made for community distance

कोरोना : रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या, सामुदायिक दूरी के लिए बनाए घेरे

Fri, 23 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
orona: Number of passengers started increasing at railway station, circle made for community distance
रेलवे स्टेशन पर सामुदायिक दूरी के लिए बनाए गए घेरे। संवाद - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान पलायन कर रहे मजदूरों और रेल यात्रियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। इसी के मद्देनजर भिवानी रेलवे जंक्शन पर रेलवे प्रशासन की तरफ से भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

भिवानी रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को यात्रियों की सामुदायिक दूरी के लिए हर दो गज की दूरी पर पीले व हरे रंग के घेरे बनाए गए। रेलवे ने दो तरह के घेरे बनाए हैं। इनमें पीले रंग के गोल और हरे रंग के चौकोर घेरे बनाए हैं। इन घेरों के बीच में भी उचित फासला रखा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजस्थान और दिल्ली में लॉकडाउन के हालात पैदा होने के बाद रोडवेज बसों का पहिया उन प्रदेशों के लिए थम चुका है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों को अपना सफर जारी रखने के लिए ट्रेनों का ही सहारा है। रोजाना ही भिवानी जंक्शन पर प्रवासी मजदूर परिवार गांव लौटने के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर सामुदायिक दूरी बनाए रखने के लिए ही घेरे बनाए गए हैं। हालांकि जंक्शन पर टिकट खिड़कियां भी खुली हैं, जिनके आगे सामुदायिक दूरी के घेरे बनाए जाएंगे। फिलहाल रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक व मुख्य प्रवेश द्वार पर सामुदायिक दूरी के घेरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता ने बताया कि रेलवे प्रशासन की हिदायतों के अनुसार ट्रेनों का संचालन हो रहा है। स्टेशन पर तीन में कई बार सैनिटाइज किया जा रहा है, वहीं सामुदायिक दूरी के लिए भी घेरे बनाए गए हैं, ताकि लोग स्टेशन परिसर में एक दूसरे से सामुदायिक दूरी पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed