फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Opposition to levying GST on mustard

Bhiwani News: सरसों पर जीएसटी लेने के विरोध में आढ़तियों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 09 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Opposition to levying GST on mustard
तोशाम में सरसों पर जीएसटी लेने के विरोध में हरियाणा भंडारण निगम के जिला प्रबंधक को ज्ञापन सौंपत
तोशाम। तोशाम अनाज मंडी में सरसों पर जीएसटी वसूलने का विरोध जताते हुए आढ़तियों ने हरियाणा भंडारण निगम के जिला प्रबंधक दिलबाग सिंह को सौंपा ज्ञापन। तोशाम के आढ़ती बुधवार को जीएसटी के विरोध में उतर आए। आढ़तियों ने सरसों खरीद में 5 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करने में पूरी तरह से असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन

तोशाम अनाज मंडी परिसर में रोष जताते हुए आढ़ती एसोसिएशन उपप्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य भंडार निगम के द्वारा जो जीएसटी देनी चाहिए वह जीएसटी आढ़ती नहीं देंगे। जिला प्रबंधक दिलबाग सिंह गिल को ज्ञापन सौंपकर आढ़तियों ने कहा कि हम पांच प्रतिशत जीएसटी हरियाणा राज्य भंडारा निगम की ओर से सरसों की खरीद पर ली जाती है वो नहीं देंगे। जीएसटी को या तो राज्य सरकार या फिर हरियाणा राज्य भंडार निगम स्वयं वहन करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आढ़त सवा प्रतिशत मिलती है, जबकि जीएसटी 5 प्रतिशत मांगी जा रही है। आढ़ती किसी भी कीमत पर जीएसटी का भुगतान नहीं कर सकते हैं। मंडी उप प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रशासन व खरीद एजेंसी प्रतिनिधियों को पूरी तरह से अवगत करवा दिया है कि आढ़ती जीएसटी देकर सरसों की खरीद नहीं करेंगे। इस मौके पर अनिल झूलली, चेतन शर्मा, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed