फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Operations of special trains from Mumbai to Bhiwani increased.

Bhiwani News: मुंबई से भिवानी आने वाली स्पेशल ट्रेनों का बढ़ा संचालन

Sat, 19 Sep 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Operations of special trains from Mumbai to Bhiwani increased.
Operations of special trains from Mumbai to Bhiwani increased.
भिवानी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। ये ट्रेनें मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से भिवानी के बीच संचालित होती हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी। गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। गाड़ी संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल से 9 अक्तूबर से 27 नवंबर तक 15 फेरे संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09002 भिवानी से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक 15 फेरे चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 3 थर्ड एसी, 15 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
विज्ञापन

साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का विस्तार
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है। गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस से 14 अक्तूबर से 25 नवंबर तक 7 फेरे संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09006 भिवानी से 15 अक्तूबर से 26 नवंबर 2026 तक 7 फेरे चलेगी। इस ट्रेन में भी 3 थर्ड एसी, 15 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से कुछ फेरे
रेलवे ने यात्रियों की जानकारी के लिए कुछ फेरों के परिवर्तित मार्ग की भी घोषणा की है। गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल के मुंबई सेंट्रल से 2 और 6 अक्तूबर के फेरे बदलेंगे। भिवानी से 3 और 7 अक्तूबर को चलने वाले फेरे भी परिवर्तित होंगे। ये फेरे वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर होकर संचालित होंगे। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल का बांद्रा टर्मिनस से 7 अक्तूबर और भिवानी से 8 अक्तूबर को संचालित होने वाला फेरा भी परिवर्तित मार्ग वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर होकर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed