फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Online applications for re-appearing for Class 10 and 12 board exams will be available from May 20.

Bhiwani News: दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दोबारा देने के लिए 20 मई से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Online applications for re-appearing for Class 10 and 12 board exams will be available from May 20.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा देने के लिए 20 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की कंपार्टमेंट एवं अतिरिक्त श्रेणी की परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जुलाई परीक्षा में प्रविष्ट होने के इच्छुक परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई-2026 के लिए परीक्षार्थी 20 से 28 मई तक 1000 रुपये शुल्क के साथ बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 29 मई से 2 जून तक 100 रुपये विलंब शुल्क, 3 जून से 7 जून तक 300 रुपये विलंब शुल्क तथा 8 से 11 जून तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

डॉ. पवन कुमार ने कहा कि परीक्षार्थी समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 तथा ई-मेल assec@bseh.org.in और assrs@bseh.org.in के माध्यम से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed