{"_id":"653d425dc26cf84aab070090","slug":"onion-prices-increased-from-rs-30-per-kg-to-rs-70-in-a-week-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-7923-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सप्ताहभर में 30 रुपये प्रति किलो से 70 रुपये तक हुए प्याज के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सप्ताहभर में 30 रुपये प्रति किलो से 70 रुपये तक हुए प्याज के भाव
विज्ञापन
भिवानी। हर सब्जी में प्याज का तड़का अब महंगाई के आंसू रूला रहा है। सप्ताहभर में भिवानी की मंडी में प्याज 30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। भिवानी में नासिक और मध्यप्रदेश का प्याज पहुंचता है।
त्योहारी और शादियों के सीजन में प्याज के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। मंडियों के बाहर प्याज की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। जिसे रोकने के लिए अभी गंभीरता से कदम नहीं उठाए हैं। प्याज का अवैध भंडारण पर निगरानी जरूरी है, क्योंकि आने वाले दिनों में प्याज के रेट में और उछाल की संभावनाएं भी जानकार जता रहे हैं।
स्थानीय कृष्णा कॉलोनी के सब्जी विक्रेता नरेश कुमार, सुभाष, चंद्रप्रकाश का कहना है कि त्योहारी सीजन में करीबन सभी सब्जियों के दामों में उछाल आता है, मगर पहले टमाटर के दाम बढ़े अब प्याज के दाम सप्ताह भर में ही दोगुना से ज्यादा हो गए हैं। अगर यही हाल रहा तो प्याज जल्द ही सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाएगा। भिवानी की मंडियों में पिछले कई सालों से नासिक और मध्यप्रदेश का प्याज ही आता है। लोकल किसानों के यहां ज्यादा प्याज उत्पादन नहीं होता है। सर्दियों के दौरान ही मंडी में नया प्याज आना शुरू होगा। तब कि प्याज महंगाई के आंसू ही रुलाएगा। लोकल किसानों का कहना है कि मंडी में अभी नया प्याज आने में महीने भर का समय और लग सकता है।