{"_id":"52e926fcd32579f9310e09dbdedc957e","slug":"one-killed-in-two-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव पंचगावां पेट्रोल पंप के पास स्थित नहर के समीप दो कारों में हुई भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई वहीं दूसरी गाड़ी में सवार कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा मामले की जांच शुरु कर दी है।
गांव बारवास निवासी तेजवीर बृहस्पतिवार को जूई की तरफ से अपनी कार से आ रहा था और उनकी गाड़ी जैसे ही गांव पंचगावां पेट्रोल पंप के पास स्थित नहर के समीप पहुंची तो सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। दो कारों में हुई भिड़ंत में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार हंसावास कलां निवासी अनिल व एक लड़की मामूली घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गोपी पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल तेजवीर ने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अशोक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी भेज दिया। एसएचओ अशेाक कुमार ने बताया कि पुलिस अभी दुर्घटना के मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
फोटो : 21
कैप्शन: गांव पंचगावां के पास सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां।