फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   one hundred map's file is not checked

नहीं है कोई बिल्डिंग इंस्पेक्टर, एक सौ से अधिक नक्शों की फाइलों को चेकिंग का इंतजार

Sat, 10 Oct 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sat, 10 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की कार्यप्रणाली के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ढाई महीने से बिल्डिंग इंस्पेक्टर के न होने से बंद पड़े बिल्डिंग ब्रांच की वजह से 80 से अधिक फाइले अटकी पड़ी हैं।
विज्ञापन


हालात ये हैं कि नक्शे पास कराने के लिए लोगों को नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे। बावजूद ये जवाब देने वाला कोई नहीं है कि आखिर कब तक बिल्डिंग इंस्पेक्टर आएगा और कब फाइलें पास होंगी।
विज्ञापन


करीब आठ-नौ माह पूर्व नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था। उसके बाद से नगर परिषद को कोई बिल्डिंग इंस्पेक्टर नहीं मिला। कर्मचारी हरिराम को चार्ज देकर काम चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई माह पूर्व डीसी के टैक्स रिकवरी के आदेशों के बाद उन्हें टैकस ब्रांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई। बिल्डिंग ब्रांच में कार्यरत कर्मचारियों को भी टैक्स ब्रांच समेत अन्य ब्रांचों में शिफ्ट कर दिया गया।

तब से बिल्डिंग ब्रांच का दरवाजा हमेशा बंद रहता है।  ब्रांच बंद  होने के बाद नक्शे पास करवाने समेत कई कार्य लंबित पड़े हैं। अकेले नक्शों की करीब 80 से अधिक फाइलें अटकी हुई है।

न बन रहा नक्शा न मिल रहा लोन
नक्शा पास कराने पहुंची रश्मि ने बताया कि उन्होंने  बैंक कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है। मकान निर्माण के लिए नक्शा पास करवाना चाहते थे, ताकि बैंक से लोन के लिए आवेदन कर सके। मगर यहां तो चक्कर पर चक्कर कटवाए जा रहे हैं। वहीं बीटीएम चौक वासी अशोक कौशिक ने बताया कि उन्हें मकान का नो ड्यूज बनवाना है। टैक्स कोई बकाया है नहीं।

डीसी दरबार पहुंचा मामला, सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी
नक्शे पास नहीं होने के कारण कुछ लोगों ने सीएम विंडो पर भी शिकायत की, जिसके बाद मामला डीसी दरबार पहुंचा। डीसी ने लोहारू के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भिवानी की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। उम्मीद है कि सोमवार या मंगलवार को बिल्डिंग इंस्पेक्टर भिवानी नगर परिषद पहुंच जाएंगे।

बिना स्टाफ कैसे बढ़े नगर परिषद की आय

नगर परिषद की आय के संसाधन बढ़ाने के लिए सांसद, डीसी तक निर्देश दे चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्टाफ ही नहीं है तो आय कैसे बढ़े। नक्शा पास होने से भी हर महीने लाखों रुपया सरकार के खाते में जाता है। अब नक्शा पास न होने की वजह से भी आय में प्रभाव पड़ रहा है।

--
वर्जन:::
बिल्डिंग इंस्पेक्टर नहीं था, ऐसे में नक्शे पास होने का काम अटका। अब लोहारू के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भिवानी की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। जल्द ही वह ज्वाइन कर लेंगे। जिसके बाद सभी नक्शों का काम भी पूरा करवाया जाएगा।
- सुंदर सिंह, एमई
नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed