फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the third day of the Shrimad Bhagwat Katha, the childhood pastimes of the Lord and the spirit of devotion were described with deep emotion.

Bhiwani News: श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान की बाल लीलाओं और भक्तिभाव का किया भावपूर्ण वर्णन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
On the third day of the Shrimad Bhagwat Katha, the childhood pastimes of the Lord and the spirit of devotion were described with deep emotion.
कुंगड़िया मंदिर में आयोजित  श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद कथा व्यास डॉ विनय मिश्रा व श्रद्धालु।
भिवानी। लिबर्टी सिनेमा रोड स्थित कुंगड़िया मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास डॉ. विनय मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं, भक्त प्रह्लाद के अटूट विश्वास और भगवान के भक्तवत्सल स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं बल्कि मानव जीवन को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ज्ञान है।
विज्ञापन

कथाव्यास डॉ. विनय मिश्रा ने कहा कि भगवान की कथा सुनने और उनका स्मरण करने से मनुष्य के जीवन के दुख दूर होते हैं तथा मन में शांति और सद्भाव का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। जो व्यक्ति निष्काम भाव से ईश्वर की भक्ति करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में धर्म, संस्कार और सदाचार को अपनाने का आह्वान किया। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरे पंडाल में राधे-राधे तथा जय श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, पंडित मातूराम और शुभम शास्त्री ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed