फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On Holi in village Gagadwas, whole village's Phirni car is used

Bhiwani News: गांव गागड़वास में होली पर लगाते हैं पूरे गांव की फिरनी की कार

Tue, 07 Mar 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
On Holi in village Gagadwas, whole village's Phirni car is used
गांव गागड़वास का मुख्य द्वार।
लोहारू (भिवानी)। क्षेत्र में मात्र ढाई सौ से तीन सौ घरों की आबादी के छोटे से गांव गागड़वास में संवत 1810 से होली पर्व पर पूरे गांव की फिरनी में कार लगाने यानी पानी, तेल, दूध और मदिरा के मिश्रण को सुराग वाली मटकी में भरकर सुरक्षा घेरा बनाने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा पूरे गांव को महामारियों से बचाव के लिए किया जा रहा है। राजस्थान से आए गागड़ परिवार ने संवत 1531 में टीले पर गागड़वास गांव बसाया था। उस समय ऊंचे टीले पर गांव पर कई महामारियों के संकट भी आए। इसमें कार्तिक (कातक की) बीमारी भी अहम थी। उस दौर में दादु पंथ के बाबा बुधनाथ महाराज ग्रामीणों को ऊंचे टीले पर बसें गांव के उजड़ने के कारण से आदेश दिया था कि टीले से नीचे दक्षिण दिशा में बस जाओ।
विज्ञापन

इसके बाद संवत 1810 में उन्हीं पूर्वजों के वंशज खेमकरण भगत ने टीले से नीचे गांव का फिर से बसाया था। तभी से लेकर होली पर महामारी से छुटकारा पाने और आसुरी शक्तियों से निजात दिलाने के लिए गांव के बाहर फिरनी पर पूरे गांव की कार लगाने यानी पानी, दूध, तेल और मदिरा मिलाकर गेहूं की बाकली को थैले में भरकर गांव के कुएं के पास से लेकर सुरक्षा घेरा बनाने की परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा को गांव के युवा निभाते हैं। कार लगाने के दौरान खासकर गांव के लोग भी गांव की फिरनी से बाहर नहीं जाते हैं और न ही कोई गांव की फिरनी में अंदर सुरक्षा घेरे को तोड़ने के लिए दाखिल होता है। इसके लिए खास तौर पर युवा पहरेदारी भी करते हैं।
विज्ञापन

ये हैं मान्यता
ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी मान्यता चली आ रही है कि गांव में कार लगाने की परंपरा के बाद से न तो अकाल पड़ा है न ही आग लगने की कोई बड़ी घटना हुई है और न ही महामारी का इस गांव पर कोई बुरा असर पड़ा है। ऐसा नहीं है कि गांव में पढ़े-लिखे लोग नहीं हैं, मगर ये परंपरा उनकी आस्था से जुड़ी है, तभी सदियों से लेकर अब तक बदस्तूर चली आ रही है। इसमें गांव के युवा भी उत्साह से भाग लेते हैं। होलिका दहन से पहले पूरे गांव से देशी घी एकत्रित किया जाता है। जिसे पंडितजी द्वारा विशेष पूजा के बाद होलिका मंगलाई जाती है। अगले ही दिन भोर में पूरे गांव को कार लगाने की परंपरा निभाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed