फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials objected to the construction of a sports stadium in the village of Neetu Ghanghas

Bhiwani News: नीतू घनघस के गांव में खेल स्टेडियम के निर्माण पर अधिकारियों ने जताई आपत्ति

Thu, 06 Jul 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Officials objected to the construction of a sports stadium in the village of Neetu Ghanghas
​भिवानी: गांव धनाना में सड़क से नीची स्टेडियम निर्माण की संभावित जगह।
संजय वर्मा
विज्ञापन


भिवानी। विश्व मुक्केबाज चैंपियन नीतू घनघस के पैतृक गांव धनाना में खेल स्टेडियम को लेकर अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद पंचायती भूमि को अनुपयोगी करार दिया है। वहीं, ग्राम पंचायत ने भी अधिकारियों को मुख्य सड़क से करीब दो फुट नीची पड़ी पंचायती भूमि में 15 से 20 लाख का बजट खर्च कर इसकी मिट्टी भराई का काम कराकर देने का प्रस्ताव रखा है। फिलहाल स्टेडियम के निर्माण का मसौदा सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत ने खिलाड़ियों और युवाओं के भविष्य के लिए ग्रामीणों से भी आगे आने का आह्वान कर आर्थिक सहयोग मांगा है।

गांव धनाना में मुख्यमंत्री मनोहरलाल जनसंवाद के बाद नीतू के घर पर चाय कार्यक्रम में शामिल होकर खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि इस घोषणा को जनसंवाद कार्यक्रम तक में शामिल नहीं किया हुआ है। मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम जिन गांवों में हुए हैं, वहां की गई घोषणाओं को इसमें शामिल किया गया। मगर, नीतू के घर पर हुई खेल स्टेडियम की घोषणा अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों की टेबल तक नहीं आई है। ऐसे में नीतू घनघस के ताऊ रणबीर प्रधान भी खुद मुख्यमंत्री से मिलकर मामला उनके संज्ञान में लाने की तैयारी में हैं। क्योंकि गांव के लिए खेल स्टेडियम बेहद जरूरी माना जा रहा है। गांव में हैंडबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जबकि दो बेटियां नीतू घनघस और साक्षी ढांडा विश्व मुक्केबाजी में चैंपियन भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन








कार्यकारी अभियंता ने देखा मौका, लो लाइन एरिया बताई पंचायत की भूमि

पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता संभव जैन ने गांव धनाना की पंचायती भूमि का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता ने पंचायत की करीब नौ एकड़ भूमि को लो लाइन एरिया में बताया है। ये भूमि मुख्य सड़क से करीब दो फुट नीची है। इस पर ग्राम पंचायत ने अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायत अपने स्तर पर इस भूमि को मुख्य सड़क से ऊंचा करने के लिए मिट्टी अपने स्तर पर डलवाएगी। फिलहाल अधिकारियों ने भी खेल स्टेडियम की भूमि के लिए सरकारी मापदंड के हिसाब से भूमि नहीं होने का हवाला देकर मामले से मुंह मोड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








धनाना गांव में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए पंचायती भूमि का मुआयना किया जा चुका है। ये भूमि लो लाइन एरिया में आती है। सरकार की हिदायतों के अनुसार लो लाइन एरिया में खेल स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सकता है। अगर पंचायत इस भूमि को मुख्य सड़क से ऊंचा उठाने के लिए मिट्टी की भराई कर तैयार कराती है तो इस संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ सकती है।


-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तकनीकी विंग विभाग भिवानी।



पंचायत की भूमि में मिट्टी भराई का काम ग्राम पंचायत अपने खर्च पर कराएगी। इसके लिए करीब 15 से 20 लाख का संभावित बजट का प्रबंध किया जाएगा। इस बजट के लिए ग्रामीणों से भी आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। ग्राम पंचायत भी हर संभव बजट इस मद में खर्च का मसौदा तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजेगी। हर हाल में गांव की भूमि पर खेल स्टेडियम बनवाएंगे। इसके लिए चाहे फिर से मुख्यमंत्री के समक्ष ही क्यों न जाना पड़े।

-वेदपाल सरपंच गांव धनाना द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed