फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers should take every complaint received in Samadhan Camp seriously: ADC

समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी गंभीरता से लें : एडीसी

Thu, 24 Jul 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Officers should take every complaint received in Samadhan Camp seriously: ADC
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डॉ. मुनीष नागपाल ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान करें।
विज्ञापन


एडीसी के समक्ष समाधान शिविर में सेक्टर-13 से हरीचंद ने गली से बरसाती पानी निकासी , सुषमा देवी ने पुलिस कार्रवाई करवाने , सेक्टर-23 के मोहन लाल ने बिजली बिल का समाधान करवाने , पीपली वाली जोहड़ी से बलवान ने पानी निकासी व सीवरेज खुलवाने , मानहेरू से ओमप्रकाश ने पीपीपी में अज्ञात जमीन की त्रुटि ठीक करवाने, चैहड़ कलां निवासी विजय ने गांव में पटवारी की व्यवस्था करवाने , जोगेंद्र ने घर में हुई आगजनी का मुआवजा दिलवाने , रमेश ने गली से कचरा हटवाने , विनोद ने डीलर द्वारा यूरिया खाद न देने की शिकायत रखी। ।
विज्ञापन


एडीसी ने सभी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को इन शिकायतों का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्देश दिए कि वे लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से शीघ्र समाधान कर उनकी एटीआर पोर्टल पर जरूर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed