{"_id":"610d76a38ebc3eb8020be5df","slug":"obc-leaders-protest-against-bjp-leader-sonali-phogat-s-comment-bhiwani-news-hsr6082410196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली फोगाट की टिप्पणी के विरोध में पिछड़ा वर्ग समाज ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली फोगाट की टिप्पणी के विरोध में पिछड़ा वर्ग समाज ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने कुम्हार समाज पर एक टिप्पाणी की। इसके विरोध में पिछड़ा वर्ग समाज में ने प्रदर्शन कर मांग की कि सोनाली फोगाट कुम्हार समाज से माफी मांगें। कुम्हार समाज के लोगों ने चेतावनी भी दी कि यदि सोनाली फोगाट ने उनसे माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा और मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन, राष्ट्रीय परिवर्तन पार्टी, सैन समाज जनकल्याण मंच, बाबा ज्योतिबा फुले फेडरेशन, ऑल इंडिया कुम्हार प्रजापति पॉलिटिकल फेडरेशन, यादव सभा के सदस्यों ने भिवानी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन व जननायक जनता पार्टी के शहरी अध्यक्ष मामनचंद की अगुवाई में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मामनचंद प्रजापति, अशोक यादव, लीलाराम ने कहा कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने कुम्हार समाज के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री की टिप्पणी से कुम्हार समाज ही नहीं, अपितु पूरे पिछड़ा वर्ग समाज में रोष बना हुआ है। मामनचंद ने बताया कि प्रजापति समाज पर टिप्पणी करना भाजपा नेत्री की छोटी मानसिकता को दर्शाता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सोनाली फोगाट प्रजापति समाज से माफी मांगे और अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो प्रजापति समाज उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रजापति मामनचंद, अशोक यादव पूर्व पार्षद, लीलाराम वर्मा, हरीचंद लेक्चरार, रमेश टाक, रामनिवास ठेकेदार, आजाद सैनी, रणवीर भाटी, डॉ. प्रदीप भाटी, अनूप यादव, सुरेश सैनी, सूबेदार रामकुमार, सतीश खरादिया, कालिया, मास्टर रामप्रकाश, रामअवतार, विशाल जालनधरा, चेतराम, रामफल, राहुल, विकी, राजेश, राजू, सतनारायण, परमजीत, मनीष कुमार, रमेश कुमार, पवन बामला, नवीन बामला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
सोनाली ने माफी नहीं मांगी तो करेंगे आंदोलन : सोनू
भिवानी। भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ हरियाणा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सोनू प्रजापति ने अन्य पदाधिकारियों सहित मिलकर एडीसी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ हरियाणा प्रदेश शाखा ने अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोनाली फोगाट से माफी मांगने की मांग की। अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन देते समय लेबर क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तंवर, जिला प्रधान लेबर क्रांति मोर्चा भिवानी लालचंद सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।