{"_id":"6834a3aa3a2361e97b0c2c0c","slug":"numberdar-association-sent-a-memorandum-to-the-chief-minister-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134614-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नंबरदार एसोसिएशन ने भेजा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नंबरदार एसोसिएशन ने भेजा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Mon, 26 May 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 26 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार संजय कुमार को ज्ञापन सौंपते नंबरदार एसोसिएशन के सदस्य।
तोशाम। नंबरदार एसोसिएशन तोशाम के प्रतिनिधियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपील की गई कि प्रदेश में नए नंबरदारों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए और उन्हें सरबराह नंबरदार का दर्जा दिया जाए। साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु के कारण हटाए गए नंबरदारों को दोबारा बहाल किया जाए और उन्हें उचित मानदेय भी प्रदान किया जाए।
एसोसिएशन ने वर्ष 2018 में हिसार में की गई घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि राज्यभर के सभी नंबरदारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं ताकि सरकार अपने वादों को पूरा कर सके। उन्होंने यह भी मांग की कि सभी नंबरदारों को ग्राम पंचायतों में भागीदारी दी जाए। ताकि वे ग्रामीण प्रशासन में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
संगठन ने नंबरदारी पद को वंशानुगत बनाए जाने की भी मांग की, ताकि पूर्व नंबरदार के बेटे को ही यह जिम्मेदारी मिल सके। ज्ञापन पर एसोसिएशन के कई सदस्यों के हस्ताक्षर थे। इस दौरान प्रधान पवन नंबरदार छपार, बिजेंद्र नंबरदार, नरेंद्र नंबरदार, रामकरण मौजूद रहे।