{"_id":"671a82eb70ac630dce0cd0b9","slug":"number-of-patients-increasing-in-civil-hospital-due-to-change-in-weather-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-124799-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मौसम में बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मौसम में बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या
Thu, 24 Oct 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीज की रिपोर्ट को देखते डाॅ. ज्ञानेंद्र।
भिवानी। सुबह शाम व रात के समय बढ़ती ठंड से अस्पतालों में बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल स्थित फिजिशियन की ओपीडी में हर दिन 400 के लगभग बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों से ग्रस्त मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
दरअसल, गुलाबी ठंड के कारण लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। इसके कारण सर्दी, गले में खरास व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से सामान्य अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीज घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। सुबह शाम ठंड होने से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ रहा है। इसके चलते छोटे बच्चों, बुजुर्गों व किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे मरीज को सावधानी बरतने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
बदलते मौसम के चलते लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों से ग्रस्त लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
- डाॅ. ज्ञानेंद्र, फिजिशियन।
बचाव के उपाय
- बदलते मौसम को देखते हुए फ्रिज में रखी ठंडी चीजों का सेवन न करें।
- साफ फल व सब्जियां लें।
- घर के आस पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।
- कूलर के पानी को समय समय पर बदलते रहना चाहिए।
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।