{"_id":"66a01506be3f85ddb502ee14","slug":"now-there-will-be-no-shortage-of-beds-and-equipment-in-phc-and-chc-along-with-sub-divisional-hospitals-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120527-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब सब डिविजनल अस्पतालों के साथ पीएचसी और सीएचसी में नहीं होगी बेड व उपकरणों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब सब डिविजनल अस्पतालों के साथ पीएचसी और सीएचसी में नहीं होगी बेड व उपकरणों की कमी
Wed, 24 Jul 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अब स्वास्थ्य विभाग के सब डिविजनल अस्पतालों के अलावा पीएचसी और सीएचसी में बेड व अन्य उपकरणों की कमी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नए सामान की खेप भेजी है, जिसमें अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड, आईवी स्टैंड, डिलिवरी टेबल सहित अलमारी व अन्य सामान है। ये सामान संबंधित पीएचसी और सीएचसी में भेजा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण और शहरी दायरे के अस्पतालों से सामान की कमी को पूरा कराने के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी थी। इसके बाद अब नया सामान आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में नया सामान आने के बाद ये सामान ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की सुविधा में इस्तेमाल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोहारू अस्पताल में पांच बेड, ढाणी माहू स्वास्थ्य केंद्र में दो, मिरान में चार और बड़वा में दो बेड भेजे हैं। इसी तरह संडवा में एक बेड भेजा गया है। वहीं आईवी स्टैंड यानी मरीजों को ग्लूकोज लगाने के स्टैंड भी दिए हैं। इसमें पांच स्टैंड ढाणीमाहू, पांच ढिगावा, दो बडवा, पांच मिरान के स्वास्थ्य केंद्र में भेजे गए हैं।
चार डिलिवरी टेबल जिला नागरिक अस्पताल में दी गई है। वहीं एक डिलिवरी टेबल मिरान, दो लोहारु, एक जमालपुर, एक ढाणीमाहू स्वास्थ्य केंद्र में भेजी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां व सामान रखने के लिए अलमारी भी भेजी हैं। मुख्यालय से 40 रैक, 40 आईवी स्टैंड, 30 बेड, 10 अलमारी के अलावा 40 कुर्सियां भी आई हैं। वहीं डिलीवरी टेबल भी दी गई हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से सामान मुहैया कराया है। ये सामान मरीजों की सुविधा के लिए दिया जा रहा है ताकि उन्हें बेहतर उपचार मिल सके। स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और स्वास्थ्य उपकरण मुहैया कराए जा चुके हैं।
-डाॅ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।