फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be no jam due to roadways buses in Bhiwani city, new route created

अब भिवानी शहर में रोडवेज बसों की वजह से नहीं लगेगा जाम, नया रूट बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no jam due to roadways buses in Bhiwani city, new route created
घंटाघर पर रोडवेज बस चालक को प्रवेश निषेध के बारे में अवगत करवाते हुए ट्रैफिक पुलिस के सहायक उपनिर - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अब शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रोडवेज विभाग ने यह कदम जिला यातायात पुलिस के साथ शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हुए मंथन के बाद उठाया है। अब रोडवेज बसें शहर के हांसी गेट और घंटाघर क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। अब रोडवेज बसों की वजह से शहर में जाम नहीं लगेगा।
अगर कोई रोडवेज चालक प्रवेश निषेध के बावजूद यहां से बसें ले जाता है तो उस पर भी विभागीय कार्रवाई होगी और पुलिस का चालान भी खुद ही भुगतान करना पड़ेगा। इतना ही नहीं भिवानी से तोशाम, हांसी, हिसार और जींद की तरफ जाने वाली बसों के लिए रूट भी निर्धारित किया है। रोडवेज बसों के शहर के अंदर प्रवेश करने से जाम की स्थिति बन रही है। जिसकी वजह से छोटे वाहन भी घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

भिवानी का हांसी गेट महाराणा प्रताप चौक और घंटाघर का पंडित नेकीराम चौक शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है, जहां पर रोजाना ही सड़क पर अधिक वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। इन दोनों चौराहों से हांसी, हिसार, जींद और तोशाम की तरफ रोडवेज की दिनभर में कई बसें जाती हैं, जिनकी वजह से वाहनों का जाम और भी विकट रूप ले रहा है। ट्रैफिक पुलिस को भी चौक-चौराहों पर जाम को सुलझाने में रोडवेज बसों की वजह से काफी परेशानी आ रही थी। वहीं शहरवासी भी बसों की वजह से लगने वाले जाम से दिक्कत में आ रहे थे, क्योंकि बसों की वजह से हमेशा संकरी जगह होने के कारण हादसों का अंदेशा भी बना रहता और आगे बढ़ने का रास्ता भी नहीं मिल पाता था। इसी को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने इन बसों के भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ही प्रवेश निषेध किए जाने का निर्णय लेना पड़ा, जिसके बाद रोडवेज डिपो महाप्रबंधक के साथ भी इस बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किए रूट निर्धारित
भिवानी से तोशाम, जींद, हांसी और हिसार की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें बस स्टैंड से चलकर अग्रसेन चौक से होते हुए झंकार मोड़ से चिड़ियाघर रोड होते हुए लघु सचिवालय के सामने से हांसी रोड पर बासिया भवन तक पहुंचेंगी। इसके बाद तोशाम जाने वाली रोडवेज बसें हांसी रोड से रेस्ट हाउस के सामने बीटीएम चौक होते हुए वैश्य महाविद्यालय के सामने लाला लाजपतराय चौक से तोशाम रेलवे ओवरब्रिज होकर तोशाम की तरफ जाएंगी। फिलहाल तोशाम की बसें बस स्टैंड से अग्रसेन चौक महम गेट और हांसी गेट होते हुए घंटाघर से रेलवे रोड पर तोशाम जा रही हैं। इसी तरह हांसी और हिसार जाने वाली बसें भी हांसी चौक से होते हुए जा रही हैं। जिनकी वजह से जाम के हालात बन रहे हैं।
शहर में बने हैं बस क्यू सेल्टर
शहर में कई जगह रोडवेज बसों के ठहराव के लिए बस क्यू सेल्टर भी बने हैं, लेकिन हांसी गेट और घंटाघर पर कोई बस क्यू सेल्टर नहीं होने पर भी रोडवेज चालक यहां से बसें दौड़ा रहे थे। जिस पर अब रोक लगा दी है। हांसी और हिसार जाने वाले यात्रियों को बासिया भवन बस क्यू सेल्टर से ही बस मिलेंगी, जबकि इस रूट पर जाने वाले अग्रसेन चौक, चिड़ियाघर मोड़ बस क्यू सेल्टर से भी बस पकड़ सकेंगे। जींद जाने वाले भी यहीं से बस में सवार हो सकेंगे, जबकि तोशाम जाने वाले यात्रियों को वैश्य कॉलेज चौक से भी बस क्यू सेल्टर पर बस मिल जाएगी।
सुबह आठ से रात आठ बजे तक है भारी वाहनों की नो-एंट्री
शहर के हांसी गेट और घंटाघर चौक पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। नो एंट्री के दौरान कोई भी भारी वाहन प्रवेश करता है तो उसका जिला यातायात पुलिस द्वारा नियम तोड़ने का चालान भी किया जाता है। इस दौरान दिनभर रोडवेज व प्राइवेट बसों को इन चौराहों से आने-जाने की छूट थी। मगर इन पर भी रोडवेज प्रशासन ने अब प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद दिन में अगर इन चौराहों पर कोई भी रोडवेज और प्राइवेअ बस दिखी तो उस पर भी नो-एंट्री तोड़ने पर चालान काटा जाएगा। (संवाद)
चालक को ही भरना पड़ेगा चालान
भिवानी और तोशाम के संस्थान प्रबंधकों को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि कोई भी रोडवेज बस हांसी गेट चौक और घंटाघर चौक से होकर नहीं जाएगी। अगर कोई चालक आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी और यातायात नियम तोड़ने पर चालान कटता है तो उसका भुगतान भी चालक को स्वयं करना पड़ेगा।

-कमलजीत सिंह चहल, महाप्रबंधक, डिपो भिवानी, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
जाम से बचने के लिए बनाई योजना
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला यातायात पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। रोडवेज बसों के हांसी गेट और घंटाघर चौक की तरफ आने के कारण जाम की स्थिति बन रही थी। इसलिए डिपो महाप्रबंधक के साथ बैठक कर दोनों चौराहों पर बसों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। अगर कोई बस चालक नियम तोड़ता है तो उसका चालान किया जाएगा।
-सुभाषचंद, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed