फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the patients admitted in the wards of civil hospital will get nutrition for improving their health

Bhiwani News: अब नागरिक अस्पताल के वार्डों में दाखिल मरीजों की सेहत सुधार के लिए मिलेगा पोषाहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now the patients admitted in the wards of civil hospital will get nutrition for improving their health
भिवानी। अब जिला नागरिक अस्पताल के वार्डाें में दाखिल मरीजों को भी रोजाना पोषाहार मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशयल ने टेंडर कराकर भिवानी में पोषाहार कीचन की व्यवस्था कराए जाने के लिए कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

भिवानी का नागरिक अस्पताल में दस वार्ड हैं। इसमें जच्चा बच्चा वार्ड, नीकू वार्ड के अलावा हड्डी रोग, सामान्य रोग सहित करीब दस वार्ड हैं। जिनमें रोजाना ही करीब 250 से अधिक मरीज दाखिल रहते हैं। इन मरीजों को अब रोजाना सुबह और शाम पौषाहार मिलेगा। ये पोषाहार उन्हें बैड पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग अस्पताल परिसर में ही कीचन की व्यवस्था कराएगा। जिसके अंदर मरीजों के लिए रोजाना दलिया, खिचड़ी जैसे पौषाहार मुहैया कराए जाएंगे। लंबे अर्से से मरीजों के लिए पोषाहार अस्पतालों में बंद पड़ा था। जिसे स्वास्थ्य महानिदेशालय ने फिर से शुरू कराने की दिशा में कदम उठाया है। निदेशालय के इस कदम के बाद मरीजों में इस पौषाहार से नई ऊर्जा आएगी, क्योंकि कई मरीजों के बाद यहां बाहर होटल से खाना मंगवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मगर होटलों पर भी मरीजों के लिए बाहर से खिचड़ी और दलिया जैसे पौषाहार नहीं मिलते हैं। इसी वजह से मरीज के तिमारदार तो अपनी भूख होटल के खाने से मिटा लेते हैं, मगर मरीज की सेहत के लिए ऐसा खाना सही नहीं रहता है। जो हल्का और पौष्टिक खाना खिचड़ी और दलिया ही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था कराए जाने के लिए टेंडर कराए हैं। जल्द ही भिवानी के नागरिक अस्पताल के वार्डाें में दाखिल मरीजों के लिए सुबह और शाम पौष्टिक आहार मुहैया कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से मरीजों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्हें दवा के साथ पौष्टिक खाना भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article