फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now PGI verification mandatory for pension for serious patients

Bhiwani News: अब गंभीर मरीजों के लिए पेंशन के लिए पीजीआई से सत्यापन अनिवार्य

Mon, 21 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now PGI verification mandatory for pension for serious patients
भिवानी। पीजीआई से सत्यापन और आय प्रमाणित होने के बाद ही कैंसर, थैलेसीमिया, हिमोफीलिया के मरीजों को हर माह सरकार से ढाई हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। अकेले भिवानी जिले में इन श्रेणी के 103 मरीजों की पहचान हो चुकी है। जिनकी पेंशन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए पीजीआई से बीमारी और मानव सूचना संसाधन विभाग (क्रीड) से आय का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने कैंसर, थैलेसीमिया व हिमोफीलिया के मरीजों को हर माह 2500 रुपये पेंशन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए इन मरीजों के परिवार की फैमिली आईडी में सालाना आय तीन लाख तक ही होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में कैंसर स्टेज तृतीय श्रेणी के 22 मरीज और कैंसर स्टेज चतुर्थ की श्रेणी में 22 मरीज आते हैं। जबकि थैलेसीमिया के 33 मरीज और हिमोफीलिया के 26 मरीज शामिल हैं। ये मरीज स्वास्थ्य विभाग से अपनी बीमारी का नियमित इलाज भी करा रहे हैं। अब इनके मुफ्त इलाज के साथ साथ सरकार इन्हें हर माह 2500 रुपये की पेंशन भी देगी।
विज्ञापन



अग्रोहा व रोहतक पीजीआई से सत्यापन अनिवार्य
भिवानी जिले में कैंसर, थैलेसीमिया, हिमोफीलिया के मरीजों के लिए पेंशन की पात्रता पूरी करने के लिए रोहतक पीजीआई या फिर अग्रोहा मेडिकल से सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद भिवानी में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ नसीब के पास आवेदन किए जाएंगे। जिसके बाद मामला मानव सूचना संसाधन विभाग यानी क्रीड के पास आय की वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। जिससे क्रीड उनके परिवार की सालाना तीन लाख आमदनी का सत्यापन कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देगा। जिसके बाद ही उनका रजिस्ट्रेशन कर केस स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा सरकार ने कैंसर, थैलेसीमिया, हिमोफीलिया सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए पेंशन योजना शुरू की है। पेंशन की पात्रता के लिए पीजीआई रोहतक और अग्रोहा से भिवानी के मरीजों को वेरिफिकेशन अनिवार्य की गई है। इसके बाद मामला क्रीड विभाग के पास आय का सत्यापन करने के लिए भेजे जाएंगे। जिसके उपरांत मरीज का रजिस्ट्रेशन कर केस मुख्यालय भेजा जाएगा।

-डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed