फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now JBT teachers will get tablets in their hands with students

खुशखबरी: अब विद्यार्थियों के साथ जेबीटी शिक्षकों के हाथ में आएंगे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now JBT teachers will get tablets in their hands with students
भिवानी। सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट देने के बाद अब शिक्षा विभाग जेबीटी शिक्षकों को टैबलेट देने जा रहा है। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसमें जेबीटी शिक्षकों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

टैबलेट में उन्हें कक्षा में बच्चों के लिए किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। इनके अलावा स्कूल की अन्य गतिविधियों का विवरण भी इस टैबलेट पर दिखाना होगा। उक्त टैबलेट की साइट पर विद्यालय प्रमुख से लेकर विभाग के उपनिदेशक तक शामिल होंगे। इस साइट और टैबलेट पर स्कूल और शिक्षक द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसे सभी अधिकारी एक क्लिक पर देख सकेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस अनूठी पहल से शिक्षकों पर जिम्मेदारी तय हो जाएगी और वे बच्चों को पढ़ाने में कोई बहाना नहीं बना पाएंगे।
विज्ञापन

रोज मिलेगा 2 जीबी डाटा, करनी होगी रिपोर्ट दर्ज
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी पीआरटी और जेबीटी शिक्षकों की देखरेख में अध्यापन का काम करने वाले सभी एबीआरसी और बीआरपी को टैबलेट दिए जाएंगे। रोजाना टैबलेट पर दो जीबी डाटा भी दिया जाएगा, जिससे स्कूल और शिक्षकों के दिनभर में किए गए स्कूल के काम के रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सकेगा। प्रतिदिन शिक्षकों को कक्षा में बच्चों को किए गए शिक्षण कार्य की अद्यतन रिपोर्ट भी टैबलेट में दर्ज करनी होगी, जो कि केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारी देखेंगे क्लास रूम की रिपोर्ट
शिक्षा विभाग अब जेबीटी शिक्षकों को टैबलेट देकर उनके द्वारा प्रतिदिन स्कूल में किए जा रहे शिक्षण कार्य की प्रगति रिपोर्ट दर्ज करेगा। उक्त टैबलेट के माध्यम से शिक्षक ने पहले पीरियड से अवकाश तक बच्चों को कौन से अध्याय पढ़ाए इन चीजों का विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद टैबलेट के माध्यम से शिक्षा विभाग के पोर्टल पर विवरण दर्ज करना होगा। इसे बीईओ, डीईईओ, उप निदेशक देख सकेंगे।
------
विभाग ने शिक्षकों से मांगी आईडी
शिक्षा विभाग ने उक्त शिक्षकों को टैबलेट देने के लिए एबीआरसी व बीपीआर शिक्षकों से आईडी मांगना शुरू कर दिया है। आईडी देते ही उन्हें सिम मिल जाएगी। सिम मिलते ही टैबलेट पर विभाग का पोर्टल खुल जाएगा। उक्त पोर्टल पर शिक्षक को प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट देनी होगी। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों और अधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

--------------------
जेबीटी शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने को लेकर निदेशालय की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। अध्यापकों के आईडी मांगी गई हैं, जिन्हें निदेशालय भेजा जाएगा जल्द ही जेबीटी शिक्षकों के हाथों में टैबलेट आएंगे। इससे शिक्षा में काफी फायदा मिलेगा।
- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed