फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now it is compulsory for the students of class IX and X to study one optional subject along with six compulsory subjects

Bhiwani News: अब नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को छह अनिवार्य के साथ एक वैकल्पिक विषय पढ़ना अनिवार्य

Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now it is compulsory for the students of class IX and X to study one optional subject along with six compulsory subjects
भिवानी। हरियाणा बोर्ड की नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब छह अनिवार्य विषयों के साथ एक वैकल्पिक विषय भी पढ़ना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने हिंदी और अंग्रेजी के साथ संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में से किसी एक भाषा को अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों को छह अनिवार्य और एक वैकल्पिक विषय सहित सात विषय पढ़ने होंगे। शिक्षा बोर्ड की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा नौवीं व दसवीं में क्रमश: शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पूर्व में लागू दो अनिवार्य भाषा हिंदी व अंग्रेजी के अतिरिक्त तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में से किसी एक भाषा को अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करना आवश्यक होगा। इस प्रकार अब विद्यार्थियों को छह अनिवार्य विषयों एवं एक वैकल्पिक विषय सहित कुल सात विषयों का अध्ययन करना होगा। वहीं अगले शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को भी एक अतिरिक्त अनिवार्य विषय की पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में अधिकारिक तौर पर पत्र भी जारी कर दिया है, जिसमें निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा नौवीं व दसवीं में क्रमश: शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र को लागू किया जाना है। इस त्रि-भाषाई सूत्र के लागू होने से परीक्षा उत्तीर्णता मानदंड में होने वाले आवश्यक बदलाव बारे बाद में सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed