{"_id":"65f4ae870859023199044b44","slug":"now-girl-students-will-not-be-able-to-take-selfies-in-college-reels-will-not-be-made-for-insta-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114671-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब कॉलेज में छात्राएं नहीं ले सकेंगी सेल्फी, नहीं बनेगी इंस्टा के लिए रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब कॉलेज में छात्राएं नहीं ले सकेंगी सेल्फी, नहीं बनेगी इंस्टा के लिए रील
Sat, 16 Mar 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अब राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए नया फरमान जारी हुआ है। जिसके बाद अब महाविद्यालय में छात्राएं अपने मोबाइल फोन से रील नहीं बना पाएंगी और न ही सेल्फी लेंगी। इतना ही नहीं सुबह 11 बजे के बाद महाविद्यालय में प्रवेश भी नहीं मिलेगा और साढ़े 12 बजे से पहले महाविद्यालय छोड़ने का लिखित और उचित कारण भी छात्राओं को अपनी कक्षा इंचार्ज को बताकर अनुमति लेनी होगी।
दरअसल कॉलेज प्रशासन ने महिला महाविद्यालय में कड़ा अनुशासन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है, मगर ये अनुशासन छात्राओं के गले नहीं उतर रहा है, उनकी बैचेनी भी इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि अब उनकी मनमानी पर भी कॉलेज प्रशासन ने अंकुश लगा दिया है।
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य त्रिलोक चंद ने शुक्रवार को छात्राओं के लिए दो नोटिस जारी किए हैं। छात्राओं के लिए जारी किए गए नोटिस में सुबह 11 बजे के बाद महाविद्यालय में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। यदि फिर भी कोई छात्रा 11 बजे के बाद महाविद्यालय में प्रवेश करती है तो उसे लिखित में उचित कारण देना पड़ेगा। वहीं कॉलेज आने के बाद वापस घर जाने के लिए साढे़ 12 बजे से पहले महाविद्यालय छोड़ने पर लिखित में उचित कारण के साथ अपनी कक्षा इंचार्ज की अनुमति लेना अनिवार्य किया है। बिना कक्षा इंचार्ज की अनुमति के कोई भी छात्रा महाविद्यालय से बाहर नहीं जा पाएगी। वहीं दूसरे नोटिस में महाविद्यालय की छात्राओं को महाविद्यालय प्रागंण में वीडियोग्राफी करने, सेल्फी लेने या इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्राचार्य ने कहा है कि महाविद्यालय प्रांगण में छात्राओं को वीडियोग्राफी, सेल्फी या रील बनाने के लिए कठोरता से मना किया जाता है। यदि कोई छात्रा ऐसा करते मिलती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
हमने महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किए हैं। क्योंकि महाविद्यालय आने पर छात्राओं की जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होती है। यदि कोई छात्रा 11 बजे से लेट या साढे़ 12 बजे से पहले महाविद्यालय से बाहर जाती है तो उसे उचित कारण के साथ महाविद्यालय प्रशासन को लिखित में देना होगा।
-त्रिलोक चंद, प्राचार्य, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय।