फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now a new Government Girls School building equipped with modern facilities will be built in village Chang with a budget of Rs. 5.5 crores.

Bhiwani News: अब पौने पांच करोड़ के बजट से बनेगा गांव चांग में नया राजकीय कन्या स्कूल का आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन

Tue, 30 Jan 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now a new Government Girls School building equipped with modern facilities will be built in village Chang with a budget of Rs. 5.5 crores.
कन्या विद्यालय का भवन । 
भिवानी। अब पौने पांच करोड़ के बजट से गांव चांग में नया राजकीय कन्या स्कूल का आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी है। इसके बाद अब स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं के आधार पर विद्यालय के ढांचे की ड्राइंग तैयार होगी।
विज्ञापन

फिलहाल गांव में करीब पांच दशक पुराना राजकीय कन्या स्कूल का भवन है, जिसकी हालत भी काफी खस्ताहाल हो चली है। वहीं अब तीन मंजिला आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनेगा। इसके अंदर तीनों संकायों की लैब के साथ-साथ दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी अलग से रैंप तैयार किया जाएगा। वहीं बालिका सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। इतना ही नहीं विद्यालय में फायर सेफ्टी की सुविधा भी मिलेगी, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन

गांव चांग के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए पौने पांच करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। गांव में करीब 52 साल पहले राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निर्माण हुआ था। अब ये भवन काफी जर्जर हाल हो चुका है। विद्यालय में छठी से बारहवीं तक करीब 287 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। स्कूल में कला संकाय और वाणिज्य संकाय की पढ़ाई ही हो रही है। लेकिन विद्यालय के नया भवन का ढांचा इस तरह से तैयार होगा। इसमें विज्ञान के तीनों संकायों की अलग-अलग लैब तैयार की जाएगी। भवन तीन मंजिला बनेगा। इसमें ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए विद्यार्थियों के लिए सीढि़यों के साथ अलग से रैंप भी तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर रेन हार्वेस्टिंग के प्रबंध होंगे वहीं सौर ऊर्जा संचालन से भी इसे जोड़ने के लिए ढाला जा सकेगा। फायर सेफ्टी के प्रबंध भी नए स्कूल भवन में होंगे। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी मसौदा इसी के अंदर शामिल होगा। फिलहाल शिक्षा विभाग अधिकारियों ने मुख्यालय को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी है। इसके बाद अब नए भवन के ढांचे की ड्राइंग तैयार होगी। स्कूल की ड्राइंग यहां पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या को ध्यान में रखकर की जाएगी ताकि इसके अंदर कक्षा कक्षों की कोई कमी न बने। वहीं ऑफिसों के साथ लैब में शौचालय भी अटैच बनेंगे। अब तक विद्यालय परिसर से बाहर ही शौचालय बनाए जाते रहे हैं, मगर नए भवन में बालिका सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय भवन के मुख्य ढांचे और कमरों के अंदर ही शौचालय की व्यवस्था भी होगी।
कला, वाणिज्य के साथ विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू कराने का करेंगे प्रयास
गांव के स्कूल की एसएमसी के प्रधान दीपचंद, हककी सिंह, टेकचंद ग्रेवाल, प्रवीन रंगा, उमेद ग्रेवाल, होशियार सिंह ग्रेवाल, प्रहलाद बंसल का कहना है कि गांव के कन्या स्कूल के लिए हर तरह से सहयोग मिल रहा है। गांव की बेटियों के लिए यहां कला, वाणिज्य के साथ-साथ नए भवन में विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके लिए ग्राम वासियों की तरफ से उच्चाधिकारियों से भी अनुरोध किया जाएगा।
गांव चांग की बेटियों के लिए नया विद्यालय भवन की अत्यंत आवश्यकता है। इसके लिए दानवीरों ने भी बालिका शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय पहल की है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी इस मसौदे को मुख्यालय भेज दिया है। इससे उम्मीद है कि नए शिक्षा सत्र में गांव की बेटियों के लिए नया विद्यालय भवन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। वहीं गांव के रहने वाले लार्ड स्वराज पाल का भी विकास कार्याें व बेटियों की शिक्षा के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है।

-सुदेश देवी, सरपंच, गांव चांग
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांग के नए भवन के लिए करीब पौने पांच करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। विभाग की ओर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है। इसके बाद अब स्कूल की छात्राओं के हिसाब से नए विद्यालय की ड्राइंग तैयार कर इसके टेंडर कराए जाएंगे। इसके बाद इस कार्य के मुख्यालय से ही वर्क ऑर्डर जारी होंगे।

- दतात्रेय शर्मा, एसडीई, समग्र शिक्षा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article