फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now, a lake worth four and a half crore will be created in Dino, and the tourist site will be developed.

Bhiwani News: अब दिनोद में साढ़े चार करोड़ बनेगी झील, भ्रमण स्थल होगा विकसित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now, a lake worth four and a half crore will be created in Dino, and the tourist site will be developed.
दिनोद में झील के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे अ​धिकारी। 
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। मुंगीपा नगर तोशाम की तर्ज पर अब गांव दिनोद में भी साढ़े चार करोड़ के बजट से जोहड़ को झील के रूप में विकसित किया जाएगा। सिंचाई विभाग ने एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर जोहड़ को झील के रूप में बदलने के लिए चाहरदीवारी का काम भी शुरू कर दिया है। करीब 16 हजार की आबादी वाला गांव दिनोद राधा स्वामी संप्रदाय के स्टार टेंपल के रूप में भी जाना जाता है। टेंपल जहां पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है, वहीं अब गांव की झील भी ग्रामीणों को भ्रमण स्थल जैसा अहसास कराएगी। इस झील के चारों तरफ भ्रमण के लिए पगडंडी बनेगी। स्टील की रेलिंग के अलावा राजस्थान के लाल पत्थर की जालीदार दीवार यहां की भव्यता को बयां करेगी।
हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक में कैबिनेट एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव दिनोद में झील निर्माण के मसौदे को मंजूरी दिलाई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने टेंडर कराए और फिर अब वर्क ऑर्डर जारी कर एजेंसी से झील निर्माण का काम शुरू करा दिया है। फिलहाल झील के चारों तरफ की कंकरिट की दीवार तैयार किए जाने का काम चल रहा है। इसके बाद झील की तलहटी को भी कंकरिट से पक्का किया जाएगा। गुजरानी माइनर से झील को स्वच्छ पानी मिलेगा। झील में ग्रामीण कश्ती का भी आनंद उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

12 फीट चौड़ा होगा पथ, साढ़े 11 फीट होगी झील की गहराई
गांव दिनोद में करीब सवा चार एकड़ में फैला बाबा धूनीवाला या दुलासर जोहड़ को झील के तौर पर तैयार किया जा रहा है। झील के चारों तरफ 12 फीट चौड़ा फुटपाथ तैयार किया जाएगा, जिस पर 50 से अधिक सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इन सोलर लाइटों के संचालन के लिए 20 किलोवाट का सोलर प्लांट भी लगेगा। इसी तरह झील के चारों तरफ करीब चार फीट ऊंचाई तक राजस्थान का बलूवा यानी नक्काशीदार लाल पत्थर लगाया जाएगा। जिससे झील की सुंदरता को भव्य रूप मिलेगा। झील की करीब साढ़े 11 फीट गहराई होगी। जिसमें गुजरानी माइनर से स्वच्छ पानी भी भरा जाएगा।

----------------------------------------------------------------
दिनोद का स्टार टेंपल अनूठी संरचना का है उदाहरण
गांव दिनोद में राधा स्वामी संत कंवर महाराज का स्टार मंदिर एक प्राचीन स्मारक है। अपनी अनूठी संरचना और सांस्कृतिक महत्व के लिए इसे जाना जाता है। स्मारक का आकार षटकोणीय पिरामिडनुमा है जो एक तारे का प्रतिनिधित्व करता है। स्मारक के चारों ओर सुंदर परिदृश्य वाला बगीचा भी है और बगीचे के बीच में एक छोटी सी झोपड़ी है, जहां महाराज ध्यान किया करते थे।
-----------------------------------------------------------------
फोटो: 27
वर्सन::::
गांव दिनोद में करीब सवा चार एकड़ में बने बाबा धूनीवाला जोहड़ को चार करोड़ 46 लाख 59 हजार के बजट से झील के रूप में विकसित किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक में कैबिनेट एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने एजेंडा रखा था। मंत्री के प्रयासों से ही ये काम शुरू कराया गया है। जुलाई के अंत तक जोहड़ को झील के रूप में विकसित कर दिया जाएगा। फिलहाल चाहरदीवारी का काम चल रहा है।
-जितेंद्र मान कार्यकरी अभियंता भिवानी वाटर डिविजन सिंचाई विभाग।
------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed