फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nobile or rupees

बहन के घर तीज देकर लौटे व्यक्ति से छीने 17 हजार और मोबाइल

Tue, 30 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
nobile or rupees
रोहतक रोड नया बस स्टैंड के समीप रविवार देर रात साढ़े 12 बजे बहन के घर तीज देकर दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति के साथ तीन बाइक सवारों ने मारपीट कर 17 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इस हमले में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव धारेडू निवासी 45 वर्षीय रामअवतार ने बताया कि वह शहर के ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। रविवार को वह अपनी बहन के घर दिल्ली में तीज का उपहार देने के लिए गया था। देर रात को वह दिल्ली से वापस बस से भिवानी पहुंचा। करीबन रात साढ़े 12 बजे उसने नया बस स्टैंड के समीप ही एक होटल पर खाना खाया और फिर वह अपना बैग लेकर घर लौटने के लिए पैदल ही चल पड़ा। इसी दौरान एक बाइक उसके पास आकर रुकी, जिस पर तीन युवक सवार थे। एक युवक ने उससे बीड़ी मांगी, जिस पर उसने बीड़ी देने से मना कर दिया। इसी दौरान बाइक पर सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया और उसे गंभीर चोटें पहुंचाई। आरोपियों ने उसकी जेब से 17 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। रामअवतार ने बताया कि उसकी जेब में उसकी सैलरी के पैसे थे, जिसे छीनकर आरोपी युवक ले गए। आरोपियों ने उसके पैरों पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे दोनों ही पैरों में गंभीर चोटें आई। चोटों का उपचार कराने के लिए वह देर रात को ही भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed