{"_id":"67e84929079069058b08fe9b","slug":"no-one-has-the-right-to-illegally-occupy-government-land-sdm-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-131967-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का अधिकार किसी को नहीं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का अधिकार किसी को नहीं : एसडीएम
Sun, 30 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का किसी को अधिकार नहीं है। प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया गया है। पंचायती जमीन पर कब्जा करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी अनुमति किसी को नहीं है।
शनिवार को बीडीपीओ विनोद सांगवान के नेतृत्व में छपार जोगियान में सरकारी अमले की टीम ने अवैध कब्जों को हटवाया। वहीं राजस्व और खंड विकास एवं पंचायत विभाग की टीमों की ओर से उपमंडल के अन्य कई गांवों में अवैध कब्जे हटाए गए हैं। इनमें गांव धारवाणवास, आलमपुर, खरकड़ी माखवान, खरकड़ी सोहान, ईशरवाल और देवावास में भी अवैध कब्जे हटाने का काम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा किया गया है।