{"_id":"68c305a0cfd0f261b604e7cf","slug":"no-action-taken-even-after-eight-months-on-complaint-of-railing-missing-from-divider-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139556-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डिवाइडर से रेलिंग गायब होने की शिकायत पर आठ माह बाद भी कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डिवाइडर से रेलिंग गायब होने की शिकायत पर आठ माह बाद भी कार्रवाई नहीं
Thu, 11 Sep 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड के डिवाइडर से लोहे की रेलिंग गायब होने का मामला वीरवार को समाधान शिविर में गूंजा। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने सरकुलर रोड के डिवाइउर से 34 जगहों पर लोहे की रेलिंग गायब होने की शिकायत दी थी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) अधिकारियों ने 24 जनवरी को मामले की शिकायत पुलिस को कर दी थी, लेकिन शिकायत के आठ माह बाद भी पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की जबकि चोरी हुई रेलिंग की जगह नई रेलिंग भी नहीं लगी। इससे हादसों का डर बना रहता है। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने समाधान शिविर में उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि सरकुलर रोड पर हांसी गेट से घंटाघर देवसर चुंगी क्षेत्र तक करीब 34 नग रेलिंग के चोरी हो चुके हैं। इससे डिवाइडर पर बेसहारा पशुओं के सड़क पार करने वजह से वाहन चालकों व राहगीरों के साथ हादसा होने का डर बना रहता है। चोरी हुई लोहे की रेलिंग के संबंध में अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है जबकि पीडब्ल्यूडी भी नई रेलिंग नहीं लगाई है। शहरवासियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। संवाद