फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nine councillors filed a complaint with the Deputy Commissioner alleging irregularities in the Municipal Council, leading to increased tensions

Bhiwani News: नौ पार्षदों ने नगर परिषद में अनियमितताओं का आरोप लगाकर उपायुक्त को सौंपी शिकायत, बढ़ी आपसी खींचतान

Wed, 10 Jun 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nine councillors filed a complaint with the Deputy Commissioner alleging irregularities in the Municipal Council, leading to increased tensions
जिला उपायुक्त को शिकायत सौंपने जाते पार्षद। स्त्रोत: स्वयं
भिवानी। नगर परिषद में बढ़ती आपसी खींचतान के बीच नौ पार्षदों ने नगर परिषद में अनियमितताओं और अधिकारियों की मनमानी का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को शिकायत सौंपी है। मंगलवार को विभिन्न वार्डों के पार्षद लघु सचिवालय पहुंचे और नगर परिषद प्रशासन, चेयरपर्सन प्रतिनिधि तथा अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि पहली हाउस बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को दुर्भावनापूर्ण इरादे और पक्षपातपूर्ण रवैये के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि सत्ताधारी पार्टी से जुड़े पार्षद भी नगर परिषद के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-14 के पार्षद जयवीर रंगा ने आरोप लगाया कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद चेयरपर्सन प्रतिनिधि और अधिकारियों की उदासीनता के कारण उनके वार्ड के विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की दर्जनों गलियां आज भी कच्ची और बदहाल हैं तथा उनके वार्ड के साथ लगातार पक्षपात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-13 की पार्षद कमलेश देवी ने कहा कि 33 फुटा रोड, ढाणा रोड और अन्य प्रमुख गलियां वर्षों से अधूरी और जर्जर पड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ढाणा रोड की गली नंबर-5 और 8 में पिछले दो वर्षों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके अलावा डॉग फार्म के पीछे की कई गलियों में आज तक बिजली के खंभे तक नहीं लगे हैं जिसके कारण लोग जान जोखिम में डालकर दूर-दूर से तार खींचने को मजबूर हैं।
वार्ड नंबर-16 के पार्षद अनिल कुमार ने भी हाउस मीटिंग में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया। उन्होंने वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी, नूनसर पार्क में दूषित पानी भरे होने और स्ट्रीट लाइटों के अभाव का मुद्दा उठाया। वार्ड नंबर-5 के पार्षद अंकुर कौशिक ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत लोक सूचना अधिकारी को आवेदन देकर हांसी रोड पर बनाए जा रहे फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और विद्युत खंभों से संबंधित टेंडर, वर्क ऑर्डर तथा बजट का रिकॉर्ड मांगा है।
पार्षदों ने मॉडल रोड के संकुचित होने का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान होगा और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना था कि मॉडल रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को भी सड़क संकरी होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहेगा।

चौक-चौराहों के सुंदरीकरण पर भी उठे गंभीर सवाल
शहर के मुख्य चौकों के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण परियोजनाओं को लेकर भी पार्षदों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्षद जयवीर रंगा, कमलेश देवी, मनीष गुरेजा, विनोद प्रजापति, अनिल कुमार, प्रदीप कौशिक, अंकुर कौशिक, सुदामा सिंह और सरला ने संयुक्त मांग पत्र सौंपकर शहर के मुख्य चौकों पर चल रहे सुस्त कार्यों पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।

बोले-चेयरपर्सन की कुर्सी पर बैठ रहा पार्षद पति
पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रीति भवानी प्रताप हैं लेकिन उनकी कुर्सी पर उनके प्रतिनिधि के तौर पर भवानी प्रताप बैठते हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन स्पष्ट निर्देश जारी करे कि चेयरपर्सन की कुर्सी पर केवल प्रीति भवानी प्रताप ही बैठें। पार्षदों ने कहा कि शहर के मुख्य चौकों का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। निर्माण सामग्री चारों ओर बिखरी होने से दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं रात के समय रिफ्लेक्टर और सुरक्षा संकेतक नहीं होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुंदरीकरण कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिससे जनता के धन की बर्बादी हो रही है।

विशेष तकनीकी टीम से कराई जाए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच
पार्षदों ने उपायुक्त से मांग की कि विशेष तकनीकी टीम का गठन कर शहर के चौराहों पर चल रहे विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि उनके वार्डों के रुके हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से शुरू नहीं कराया गया और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच नहीं हुई तो वे चुप नहीं बैठेंगे।


वर्सन:::::
शहर में सभी वार्डों में विकास के काम चल रहे हैं। कुछ पार्षदों की शिकायतों की वजह से विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जो पार्षद शिकायत दे रहे हैं खुद उनके वार्डों में फिलहाल विकास कार्य हो रहे हैं। शहर के विकास में सभी को सहयोग करना चाहिए। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed