फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   night temperature crosses 31

Bhiwani News: रात का तापमान 31 पार, दिन में सूर्य की तपिश से गर्मी अपार

Wed, 22 May 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
night temperature crosses 31
भिवानी। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम पारा में भी काफी उछाल दर्ज हुआ। मंगलवार को रात तापमान (न्यूनतम) 31.8 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को दिनभर गर्मी के अनगिनत बिजली कट लगे, जिससे लघु सचिवालय के सरकारी विभागों में भी कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय और सरल केंद्र में बिजली गुल रहने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं बिजली नहीं होने से कार्यालयों में बैठे कर्मचारियों की सांसे भी फूल गईं। लू के असर से जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में भी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


नौ तपा से पहले ही गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखा दिए हैं, जिसकी वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक गर्मी की तपिश में लग रहे बिजली कटों ने लोगों की बेचैनी भी बढ़ा दी है। हालांकि गर्मी के दौरान बिजली उपकरण भी जवाब दे रहे हैं। ऐसे में हर 20 मिनट से आधा घंटे में बिजली कट लगाया जा रहा है। ये कट आधा से पौना घंटे के लग रहे हैं। मंगलवार को लघु सचिवालय में भी ब्लैक आउट जैसे हालात बने। जहां सभी सरकारी विभागों में दिनभर में अनगिनत कट लगे, जिसकी वजह से भिवानी तहसील कार्यालय में शपथ पत्र बनवाने वालों का काम भी बंद रहा। वहीं सरल केंद्र में आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। पहले से ही गर्मी में बेहाल लोग अपने कार्यों के लिए दिनभर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भिवानी सर्कल में बिजली का खपत भी 97 लाख से अधिक पहुंच रही है। ये खपत साल की औसतन बिजली खपत में सबसे अधिक आंकी जा रही है। अचानक ही इतनी खपत और तापमान बढ़ने से बिजली सब स्टेशन भी हांफ गए हैं। वहीं एसी और कूलर भी गर्मी के आगे फेल हो गए हैं।


लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक बढ़ गया। इसकी वजह से दिनभर लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल रहा। सड़क पर चलते समय भी लोग बर्फ की चुस्की लेकर थोड़ी राहत पाते दिखे। वहीं तेज धूप से बदन को झुलसने से बचाने के लिए महिलाएं भी मुंह को पूरी तरह से चुन्नी से ढककर जाती दिखाई दी। दोपहर होते-होते सड़कों पर भी सन्नाटा छा गया। शाम को भी मौसम में अधिक तपिश बनी रही। दिन के मुकाबले रात भी अब गर्म होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed