फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New BLO appointed for voter mapping at booth number 137

Bhiwani News: बूथ नंबर 137 पर मतदाता मैपिंग के लिए नया बीएलओ नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
New BLO appointed for voter mapping at booth number 137
भिवानी। बूथ नंबर 137 पर मतदाताओं की मैपिंग संबंधी समस्या सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी साहिल गुप्ता ने नए बीएलओ की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही नव नियुक्त बीएलओ को मतदाताओं की मैपिंग और सत्यापन का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्वाचन विभाग को जांच के निर्देश दिए गए। जांच में पाया गया कि बूथ नंबर 137 पर नियुक्त बीएलओ स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूर्ण रूप से नहीं कर सकीं। मेडिकल कारणों से उनके कार्य निष्पादन में बाधा आई जिसके चलते कुछ कार्य लंबित रह गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता तथा समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के लिए बूथ नंबर 137 पर नया बीएलओ नियुक्त कर दिया गया है। अब यह जिम्मेदारी एक जेबीटी अध्यापिका को सौंपी गई है। डीसी ने कहा कि नई नियुक्त बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाताओं की मैपिंग एवं सत्यापन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें ताकि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है तथा सभी बूथों पर कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें और आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध करवाएं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed