{"_id":"6538df42079f6038000331a6","slug":"naresh-murder-case-of-bhiwani-villagers-blocked-maham-main-road-demanding-arrest-of-accused-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी का नरेश हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया महम मुख्य मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी का नरेश हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया महम मुख्य मार्ग पर जाम
Wed, 25 Oct 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:56 PM IST
सार
भिवानी के गांव गुजरनी निवासी नरेश घर से लापता हो गया था जिसका मंगलवार शाम को गुजरने पंप हाउस से सदर पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले थे। सदर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी में लूटपाट की इरादा से नरेश नामक युवक की हत्या कर जाने के मामले को लेकर बुधवार दोपहर 12:00 बजे ग्रामीणों ने भिवानी में मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
22 अक्टूबर को गांव गुजरनी निवासी नरेश घर से लापता हो गया था जिसका मंगलवार शाम को गुजरने पंप हाउस से सदर पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले थे। सदर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। वहीं, बुधवार सुबह सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करने के बाद एंबुलेंस से सब परिजन भिवानी में मुख्य मार्ग पर लेकर पहुंचे। जहां दोपहर 12:00 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगाए जाने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की भी लंबी कतारे लगी। वहीं, जाम पर ग्रामीण सड़क पर ही बैठे रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्यारे पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे वह जाम नहीं खोलेंगे
विज्ञापन