फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: गजक में प्रयोग होने वाले गुड़ के दो सैंपल आए फेल, पांच लाख तक हो सकता है जुर्माना

Wed, 01 Feb 2023 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Feb 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
NA
घंटाघर के नजदीक मिष्ठार भंडार से मिठाई का सैंपल लेते जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी।
भिवानी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम की ओर से पिछले दो माह से लगातार मिष्ठान भंडारों और खाद्य सामग्री के गोदामों में छापे मारे जा रहे हैं। इस कड़ी में करीब डेढ़ माह पहले लिए गजक में इस्तेमाल होने वाले गुड़ के लिए दो सैंपल फेल आए हैं, जिसमें आरोपी प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में प्रतिष्ठान के संचालकों को पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ेगा अगर वे अतिरिक्त उपायुक्त की अदालत में केस हार जाते हैं। वहीं मंगलवार को भी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने शहर में छापा मारकर काजू कतली का सैंपल लिया है। जिसे जांच के लिए लैब में भेजा है।
विज्ञापन

दरअसल सर्दी के सीजन में गजक खाने का काफी चलन रहता है और विभाग के अधिकारियों को गजक में मिलावट की शिकायत मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने अपनी टीम सहित लोहारू और भिवानी की कृष्णा कॉलोनी में छापा मारा। इस दौरान उन्हें गजक में इस्तेमाल होने वाले गुड़ की गुणवत्ता पर आशंका हुआ, जिसका उन्होंने सैंपल लेकर लैब में भेजवा दिया। अब हाल ही में दोनों सैंपल की रिपोर्ट फेल आई है। इस संबंध में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने दोनों ही प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। इस संबंध में अब अतिरिक्त उपायुक्त की अदालत में सुनवाई की जाएगी, जिसमें अगर दोनों प्रतिष्ठान संचालक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। वहीं, मंगलवार को घंटाघर के नजदीक एक मिष्ठान भंडार से काजू कतली का एक सैंपल लिया है, जिसकी रिपोर्ट करीब 15 दिनों में आएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले से दो गुड़ के सैंपल लिए थे, जोकि दोनों ही फेल आए है। इस संबंध में दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ केस दायर किया है। अगर अतिरिक्त उपायुक्त की अदालत में वे दोषी पाए जाते है तो उन्हें पांच-पांच रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं काजी कतली का सैंपल लैब में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दीपक चौधरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed