फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharmveer Singh said - The demand for compensation for farmers affected by tower lines will be raised before the Union Energy Minister

Bhiwani News: सांसद धर्मबीर सिंह बोले-केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष उठाई जाएगी टावर लाइन प्रभावित किसानों के मुआवजे की मांग

Sun, 07 Jun 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
MP Dharmveer Singh said - The demand for compensation for farmers affected by tower lines will be raised before the Union Energy Minister
​भिवानी के डीआरडीए सभागार में किसानों की बैठक को संबोधित करते सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, डीसी साहि
भिवानी। सिवानी से सोनीपत और सिवानी से जींद जाने वाली टावर लाइन से प्रभावित किसानों की मुआवजे संबंधी मांग केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखी जाएगी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि टावर लाइन से संबंधित जमीन के मुआवजे की दरों को लेकर बनाई गई पॉलिसी और बंद हो चुके पोर्टल को दोबारा खोलने के मुद्दे पर वह शीघ्र ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में टावर लाइन से प्रभावित किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, उपायुक्त साहिल गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।सांसद ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं और चाहते हैं कि उन्हें उनकी जमीन का उचित और अधिकतम मुआवजा मिले। वहीं विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने किसानों से एक राय बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने की बात कही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिवानी से सोनीपत जाने वाली टावर लाइन के तहत गांव झुप्पा, बुद्धशैली, घंघाला, मोहिला, खरकड़ी, गढ़वा, भेरा, मिरान, दरियापुर, छपार जोगियान, छपार रांगड़ान, गारनपुरा पिंजोखरा, डाडम, बागनवाला, तोशाम, अलखपुरा, सागवान, भुरटाना, बलियाली, बवानीखेड़ा, सुमड़ा खेड़ा, लोहारी जाटू, मंढाणा, धनाना और बड़ेसरा में कुल 195 टावर लगाए जाने हैं। इसी प्रकार सिवानी से जींद जाने वाली लाइन के तहत जिला भिवानी के गांव झुप्पा कलां, बुद्धशैली, मोहिला, बख्तावरपुरा, भेरा और धूलकोट में 50 टावर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान किसानों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि जब तक उन्हें वाजिब मुआवजा नहीं मिलता तब तक खेतों में टावर नहीं लगाए जाने चाहिए। किसानों ने एकमुश्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए तथा जमीन के मूल्य का निर्धारण बाजार दरों के अनुसार किया जाना चाहिए।
सांसद धर्मबीर सिंह ने किसानों को कहा कि क्षेत्र के अनुसार जमीन के कलेक्टर रेट अलग-अलग होते हैं लेकिन किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार से संबंधित मामला है इसलिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर किसानों की मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

बैठक में किसान सभा से मास्टर जग रोशन, कामरेड ओमप्रकाश, दयानंद पूनिया और कमल प्रधान भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रभावित किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की। कामरेड ओमप्रकाश और कमल प्रधान ने कहा कि ढाणा नरसान से ईशरवाल तक डाली गई बिजली लाइन में कुसुंभी से ईशरवाल तक के शेष किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है जबकि उन्हें पहले वाले गांवों के किसानों के समान मुआवजा दिया जाना चाहिए। बैठक के दौरान एसडीएम भिवानी महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, संबंधित गांवों के किसान, राजस्व अधिकारी और पावर ग्रिड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed