Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of a youth's murder in Bhiwani: Accused criminal arrested following an encounter with the police

भिवानी में युवक की हत्या का मामला: पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी बदमाश, पैर में लगी गोली

Sat, 14 Nov 2026 10:45 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 14 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

भिवानी में 4 नवंबर को पिकअप सवार दो युवकों से मारपीट के बाद 30 वर्षीय अनिल की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ मोटिया को मुठभेड़ के बाद काबू किया। मुठभेड़ में विकास के पैर में गोली लगी, उसे भिवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Case of a youth's murder in Bhiwani: Accused criminal arrested following an encounter with the police
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव कालौद में शराब के ठेके के समीप चार नवंबर की देर रात स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा पिकअप गाड़ी में बैठे दो युवकों के साथ मारपीट करने और वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में उपचार के दौरान युवक की मौत मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके चलते उसे जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


सिवानी पुलिस थाना में चार नवंबर को शिकायतकर्ता विवेक निवासी कालौद की शिकायत पर छह नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज हुआ था। शिकायत में विवेक ने बताया था कि 4 नवम्बर की रात करीब 11. 30 बजे वह अपने साथी अनिल के साथ पिकअप गाड़ी में बैठा हुआ था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर राजेश उर्फ मोटू, विकास उर्फ मोटिया, सोनू, निर्मल, कुलदीप और राहुल धनखड़ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार युवकों के हाथों में गंडासी, लोहे की नोजल, लाठी, बांस के डंडे और लकड़ी की फाटकी थी। विवेक का आरोप है कि आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। राजेश ने अनिल को गाड़ी से बाहर निकालकर उसके सिर पर गंडासी से वार किए, जबकि अन्य युवकों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान पिकअप गाड़ी पर भी गंडासी से वार कर उसे क्षतिग्रस्त किया गया और शीशे तोड़ दिए गए। एक युवक को चार गंभीर चोटें, अस्पताल में उपचार जारी शिकायत के अनुसार आरोपियों ने दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को पहले हिसार के एक नीजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। जहां से उसे सपरा अस्पताल में रैफर किया गया था।


सिवानी थाना पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत तहत एफआईआर दर्ज की थी। हिसार के सपरा अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को 30 वर्षीय अनिल ने दम तोड़ दिया। इसी मामले में कालौद निवासी विकास उर्फ मोटिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया है। हालांकि अभी पुलिस की तरफ से अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं, मगर शुक्रवार देर रात को विकास के पैर में गोली लगने से घायल होने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची थी, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस मामले का जल्द पटाक्षेप कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed