{"_id":"665a061821c7553b5803cc1e","slug":"mou-signed-for-setting-up-assessment-centres-bhiwani-news-c-21-hsr1019-392671-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीडीएलयू और सीबीएलयू के बीच मूल्यांकन केंद्र स्थापित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीडीएलयू और सीबीएलयू के बीच मूल्यांकन केंद्र स्थापित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित
Fri, 31 May 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 May 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणामों के लिए चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी और सीडीएलयू सिरसा के बीच हुआ एमओयू
भिवानी/सिरसा। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के मध्य यूजी और पीजी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया को सुगम व तीव्रता प्रदान करने व मूल्यांकन केंद्र स्थापित करने हेतु शुक्रवार को एमओयू साइन किया गया। सीडीएलयू में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक तथा सीबीएलयू, भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी की उपस्थिति में दोनों विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों ने साझा करार पत्र पर हस्ताक्षर किए।
सीडीएलयू की तरफ से कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल और सीबीएलयू, भिवानी की ओर से कुलसचिव डॉ. रीतू सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के अनुसार दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित करने के लिए अधिकृत किया गया है। मूल्यांकन संबंधी सारा कार्य दोनों विश्वविद्यालयों की गोपनीय शाखा के समन्वय में होगा। इस एमओयू से दोनों विश्वविद्यालयों को जहां फायदा होगा वहीं दूसरी ओर संसाधनों की बचत होगी। इसके अलावा परीक्षा परिणाम भी निर्धारित समय में घोषित हो सकेंगे। दोनों विश्वविद्यालय परीक्षा प्रणाली को यथासंभव सुव्यवस्थित करने के लिए आपस में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।
परीक्षकों व कर्मचारियों का भुगतान होगा ऑनलाइन
मूल्यांकन केंद्र में उपलब्ध उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव एवं एलिजिबल टीचर्स को आवंटित करने की जिम्मेदारी संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष अथवा मूल्यांकन केंद्र के समन्वयक की होगी। एमओयू के अनुसार मूल्यांकन केंद्र के परीक्षकों तथा कर्मचारियों को पारिश्रमिक का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मूल्यांकन से संबंधित अनेक नियमों तथा मानकों का जिक्र भी इस एमओयू में किया गया है। इस अवसर पर जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमित सांगवान, कुलपति कार्यालय के सहायक कुलसचिव डॉ. ओम्दा लाम्बा, गोपनीय शाखा के सहायक कुलसचिव संजय तिवारी, हेमंत, अशोक सैनी, महेश, ज्योति आदि उपस्थित रहे।