{"_id":"68b601a6b07a34ab8a0212ca","slug":"mou-signed-between-tit-college-and-itc-japan-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139030-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टीआईटी महाविद्यालय व आईटीसी जापान के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टीआईटी महाविद्यालय व आईटीसी जापान के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
Tue, 02 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। टीआईटी कॉलेज में सोमवार को आईटीसी जापान के प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान का दौरा किया और पूर्व में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अगले चरण में बढ़ाते हुए नए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रतिनिधिमंडल का औपचारिक स्वागत करने से हुई। इसके बाद आईटीसी जापान की टीम ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और शैक्षणिक गतिविधियों तथा शोध अवसंरचना का अवलोकन किया। प्रतिनिधियों ने कॉलेज स्टाफ और छात्रों के साथ सीधा संवाद करते हुए वैश्विक शिक्षा पद्धतियों, बदलती इंडस्ट्री आवश्यकताओं और जापान में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक डॉ. बीके बेहेरा ने बताया कि आईटीसी जापान के साथ यह सहयोग छात्रों और फैकल्टी के लिए वैश्विक एक्सपोजर का मार्ग प्रशस्त करेगा। उनका कहना था कि यह कदम संस्थान की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ छात्रों को नए कॅरिअर अवसर भी उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश, कमल सरदाना, डॉ. राजीव, डॉ. सतीश खटक, डॉ. रोहित गोयल और सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।