{"_id":"63fba659e48a85aa3d0b4cb4","slug":"more-than-two-and-a-half-lakh-candidates-of-class-xii-of-haryana-school-education-board-will-appear-in-the-examination-from-today-bhiwani-news-c-21-1-66437-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थी आज से देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थी आज से देंगे परीक्षा
Mon, 27 Feb 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। बारहवीं का पहला पेपर कम्प्यूटर साइंस का होगा। दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक एक ही सत्र में शुरू होने वाली परीक्षा में प्रदेशभर में करीब ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर के 22 जिलों में 1453 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। इसमें 1038 सरकारी विद्यालयों और 415 निजी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई जा चुकी है। वहीं, शिक्षा बोर्ड में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा केंद्रों पर लाइव निगरानी भी रखी जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में नकल पर नकेल लगाने के लिए प्रश्न पत्र पर क्यूआर कोड का सिस्टम लागू किया है। क्यूआर कोड से प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र के बाहर पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए किया है। इसी तरह पहली बार शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में छह सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई गई है। सरकारी स्कूलों में ग्राम पंचायतों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में प्रदेशभर में छह लाख 35 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें बारहवीं के दो लाख 57 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं।
सोमवार को प्रदेशभर के 22 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं का पहला पेपर कम्प्यूटर साइंस का होगा। जबकि 28 फरवरी को दसवीं की परीक्षाएं हिंदी के पहले पेपर से शुरू होंगी। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा बोर्ड के स्पेशल उड़नदस्ते भी बनाए गए हैं वहीं स्थानीय प्रशासनिक उड़नदस्ते भी परीक्षा में शुचिता बनाए रखने के लिए निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती भी कराई गई हैं, जिससे बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन::: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार से बारहवीं की परीक्षाएं आरंभ होंगी। जबकि मंगलवार से दसवीं की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं पर निगरानी के लिए शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसी के साथ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की भी निगरानी रहेगी। किसी भी परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा।
-डॉ वी.पी. यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।