फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Monkey burnt after being hit by electric transformer

Bhiwani News: बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से झुलसा बंदर

Mon, 15 Apr 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Monkey burnt after being hit by electric transformer
​भिवानी में घायल बंदर का उपचार करते गो रक्षा दल के सदस्य। 
भिवानी। गांव धनाना में पिछले दो माह में ऐतिहासिक बंगला के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर बंदरों के लिए मौत का कारण बन रहा है। बिजली निगम को शिकायतों के बाद भी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी ट्रांसफार्मर को ठीक करने आए बिजली निगम के कर्मचारियों को इस बारे में अवगत कराया था। लेकिन शाम के समय जब लाइट आई तब एक बंदर फिर करंट की चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गया। अब तक इस तरह के हादसे के कारण दो माह में करीब छह बंदर मौत का काल बन चुके हैं। कई बंदर गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की सूचना गो रक्षा दल भिवानी के अध्यक्ष संजय परमार को दी गई। सूचना के कुछ ही देर में तत्परता से गो रक्षा दल भिवानी की टीम के सदस्य गांव धनाना निवासी शंकर, नीरज व पशु चिकित्सक नीटू ने प्राथमिक उपचार देकर घायल बंदर का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed