फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mok dril, people, dc, sp

भूकंप के झटके से लघु सचिवालय में मची अफरा-तफरी

Fri, 13 Mar 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
mok dril, people, dc, sp
मॉक ड्रिल: लघु सचिवालय परिसर में राहत बचाव कार्य के दौरान घायल कर्मचारियों को एंबुलेंस तक लाते प? - फोटो : Bhiwani
वीरवार दोपहर बाद तीन बजे लघु सचिवालय परिसर भूकंप के झटके से दहल गया। भूकंप से लघु सचिवालय में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के झटके के साथ ही लघु सचिवालय परिसर से सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वयं के बचाव के लिए अपने-अपने कार्यालयों से निकल कर बाहर पार्क में एकत्रित हुए। उपायुक्त अजय कुमार ने इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में अधिकारियों के साथ तुरंत बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। भूकंप की तीव्रता 5.2 रिएक्टर मापी गई। भूकंप से 30 लोग घायल हुए, जिनमें से 11 को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। भूकंप भले ही असली नहीं था मगर लघु सचिवालय में हुई मॉक ड्रिल रिहर्सल में असल भूकंप जैसे हालात दिखे।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल रिहर्सल में भूकंप के दौरान लघु सचिवालय परिसर में शॉर्ट सर्किट से एक जगह आग भी लगी, जिसे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काबू किया। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के नेतृत्व में पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और होमगार्ड के जवान लघु सचिवालय पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही एसडीएम ने पुलिस बल, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को वहां के लिए रवाना किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लगे स्वास्थ्य शिविर में डॉ. कृष्ण कुमार ने अपनी टीम के साथ घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन

तहसीलदार मोहन लाल को स्टेजिंग एरिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उप पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी जय नारायण, सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान स्वयं राहत कार्य में जुटे नजर आए। इस दौरान आमजन ने भी घायलों की मदद में अपने हाथ आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर संतोष जताया। अलग-अलग विभागों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक पुख्ता करने के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन के प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रवीण कुमार, नप सचिव राजेश महता, संजय कामरा, विकास कुमार, सब फायर ऑफिसर नरेश कुमार, फायरमैन अमित कुमार, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed