{"_id":"67aa36c93c0bcad00004b155","slug":"mock-drill-based-on-earthquake-will-be-held-at-five-places-on-march-20-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-129766-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पांच जगहों पर 20 मार्च को होगी भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पांच जगहों पर 20 मार्च को होगी भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल
Mon, 10 Feb 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीसी महावीर कौशिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिला आपदा प्रबंधन योजना को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में जिला आपदा प्रबंधन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रवीण कुमार ने बताया कि 20 मार्च को हरियाणा के सभी जिलों में भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल होगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में पांच जगहों का चयन किया जाएगा। महावीर कौशिक ने कहा कि आपदा प्रबंधन योजना को हर साल समीक्षा करनी चाहिए और उसे अपडेट भी करना चाहिए। योजना में आपदाओं को रोकने और कम करने के लिए सभी बिंदुओं को शामिल किया जाए। उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी प्रणालियां, संरचनाएं, कार्यक्रम, संसाधन, क्षमताएं, और जरूरी सूचना तंत्र स्थापित करने बारे दिशा निर्देश जारी किए।
महावीर कौशिक ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए समन्वय और निगरानी तंत्र बनाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी मानक-प्रचालन प्रक्रिया तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए ज़रूरी जागरूकता भी फैलानी होगी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बैठक में इन्वेंटरी को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार मौजूद रहे।