फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mission Admission: Students deprived of admission will be able to make new applications

मिशन एडमिशन: दाखिला से वंचित विद्यार्थी कर सकेंगे नए आवेदन, 24 सितंबर शाम पांच बजे तक होंगे कॉलेजों में दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Students deprived of admission will be able to make new applications
भिवानी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए फिर से पोर्टल खोल दिया है। वहीं नए सिरे से आवेदन करने के साथ ही रिक्त सीटों पर तुरंत दाखिला भी होगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों के लिए शेडयूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार यूजी के प्रथम वर्ष दाखिला में वंचित विद्यार्थियों को अब नए सिरे से आवेदन करने पर 22 से 24 सितंबर की शाम पांच बजे तक कॉलेजों की खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए दाखिला पोर्टल भी खोला गया है। कोई भी वंचित विद्यार्थी आवेदन कर सकता है, उसी दिन उसका दाखिला भी हो जाएगा। इसी तरह यूजी कोर्स प्रथम वर्ष में ओपन काउंसिलिंग के लिए भी 22 से 25 दाखिले होंगे।
विज्ञापन

जिले भर के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही काफी विद्यार्थी दाखिला से वंचित रह गए थे। इन विद्यार्थियों में निराशा थी वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग से भी मांग की जा रही थी। दाखिला के बाद कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई। इन सीटों पर नए सिरे से दाखिला करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से पोर्टल खोल दिया और आवेदन करने के हाथों हाथ ही दाखिला भी कॉलेजों में होगा। जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी व पीजी के पुराने विद्यार्थियों के लिए भी दाखिला पोर्टल फिर खुला
सत्र 2022-23 के यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पोर्टल फिर से खोला गया है। जिससे उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले पाए हैं। ऐसे विद्यार्थी 22 से 27 सितंबर की शाम पांच बजे तक पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ संबंधित कॉलेजों में दाखिला पा सकेंगे। शुल्क ईआरपी पोर्टम के माध्यम से केवल ऑफलाइन मोड में जमा किया जाएगा। विद्यार्थी कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकते हैं।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी प्रथम वर्ष के लिए दाखिला पोर्टल फिर से खोल दिया है। शनिवार शाम पांच बजे तक विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन करने के साथ ही दाखिला ले सकते हैं। इसी के साथ द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के दाखिला को लेकर भी पोर्टल पुन: खोला गया है।
-डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य वैश्य महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed