फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mission admission, education, student, charkhi dadri

नॉन मेडिकल में ऑल इंडिया मेरिट पहुंची 81 प्रतिशत

Sat, 09 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
mission admission, education, student, charkhi dadri
स्टूडेंट्स - फोटो : फाइल फोटो
जनता कालेज में दाखिलों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी गई। इस बार बीएससी नॉन मेडिकल में ऑल इंडिया मेरिट 81 प्रतिशत रही है। बीए व बीकॉम कक्षाओं में दाखिलों के लिए इतनी मारामारी नहीं है जबकि विज्ञान संकाय में ही स्पर्धा बढ़ी है। जनता कालेज में बीए व एमएम कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया जारी है। बीएससी प्रथम वर्ष  के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर गई है।
विज्ञापन


बीए कक्षाओं में दाखिला के लिए इस बार भी कोई मारामारी नहीं है। बीए में दाखिला के लिए आवेदन कम आए हैं जबकि सीटें ज्यादा हैं। इसी प्रकार बीकॉम में भी कोई खास स्पर्धा नहीं है। कालेज प्राचार्य डॉ.आरएन यादव ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र 12 जुलाई तक फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक फीस जमा न होने पर उम्मीदवारी रदद कर दी जाएगी। वहीं, एपीजे कन्या सरस्वती  कालेज में दाखिला प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन


कालेज प्रवक्ता गौरीशंकर ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 400 सीटें तथा बीकॉम प्रथम वर्ष में  80 सीटों पर दाखिले होने हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में 80 सीटें है जबकि अब तक करीब 50 फार्म ही जमा हुए हैं। बीए प्रथम वर्ष में करीब 300 फार्म जमा हुए हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में करीब 60 छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी नॉन मेडिकल की ये रही मेरिट सूची
ऑल इंडिया मेरिट   81 प्रतिशत
हरियाणा ओपन वर्ग  79.60
बीसीए               72.60
बीसीबी              73.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed