फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mid day meal, crops, DC given order

मिड-डे मील में नहीं जाएगा खुले में रखा अनाज : डीसी

Sun, 25 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
mid day meal, crops, DC given order
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने हैफेड, वेयर हाउस और खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में मिड-डे मील में अनाज भंडार केंद्रों में खुले मैदान में रखे अनाज की आपूर्ति न की जाए। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील में बच्चों को साफ व गुणवत्ता वाला अनाज दिया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विद्यार्थियों के लिए लागू मिड-डे मील, पेयजल आपूर्ति व स्वास्थ्य जांच को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। बैठक में उपायुक्त ने हैफेड, वेयर हाउस, जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिड-डे मील की आपूर्ति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने उपायुक्त को बताया कि जिला में 749 स्कूलों के 58 हजार 823 बच्चों को मिड-डे मील दिया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देश दिए 275 ऐसे स्कूलों को स्वयं सहायता समूहों के साथ जोड़ा जाए, जहां पर स्वयं सहायता समूह मिड-डे मील का काम नहीं देख रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर स्कूल में पीने के लिए स्वच्छ पेयजल पहुंचना चाहिए। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि जिला में 167 स्कूल ऐसे हैं जहां पर पीने के स्वच्छ पानी का अभाव है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि बच्चों को स्वास्थ्य जांचने के लिए शहरी क्षेत्र में दो और ग्रामीण क्षेत्र के लिए छह टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed