फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Meeting between gram panchayat representatives, teachers and villagers regarding education work

Bhiwani News: शिक्षण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, अध्यापकों व ग्रामीणों के बीच मीटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Meeting between gram panchayat representatives, teachers and villagers regarding education work
पाजू गांव में अध्यापकों की कमी को लेकर आयोजित मीटिंग में बोलते हुए प्रधान रमेश पाजू। संवाद - फोटो : Bhiwani
बहल। पाजू गांव के राजकीय विद्यालय में अध्यापकों की कमी और प्रभावित होते शिक्षण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, अध्यापकों व ग्रामीणों के बीच मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में प्रभावित होती शिक्षण कार्य को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन से अध्यापकों के स्वीकृत पदों और रिक्त पदों की जानकारी ली। दोनों विद्यालयों में अध्यापकों की कमी पर ग्रामीणों ने चिंता जताई और सरकार से मांग की कि विद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों की कमी है जिसकी वजह से हर विषय के सिलेबस को पूरा नहीं करवाया जा सकता है। गांव के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 140 विद्यार्थी है और इसके लिए 12 अध्यापकों की स्वीकृति है जबकि विभिन्न विषयों के तीन अध्यापक नहीं है। इसके अलावा प्राइमरी विद्यालय में 70 विद्यार्थी हैं और 4 अध्यापकों के पदों की स्वीकृति हैं जबकि केवल एक ही अध्यापक की ही नियुक्ति है। वहीं तीन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि रमेश पाजू ने कहा कि शिक्षा मंत्री को प्रदेश के शिक्षा विभाग की हालत में सुधार करना चाहिए और रिक्त पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाना चाहिए। इस मौके पर सरपंच सुमन, पंच रविंद्र उर्फ लाला, उर्मिला देवी, सोमबीर सेन, विजयंता देवी, राम सिंह, संदीप कुमार, दलीप सिंह, मंजू देवी, मुकेश देवी, नीलम कुमारी, नंबरदार हवा सिंह, राजपाल, प्रताप पुनिया, मोहर सिंह साहब, धर्मपाल ढाका, उमेद सिंह, पूर्व सरपंच रमेश कुमार, बलवान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed